खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
04-Aug-2023 02:35 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब तक राहुल गांधी की अपील पर निपटारा नहीं हो जाता है तब तक सजा पर रोक लगी रहेगी। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से कांग्रेस में जश्न का माहौल है। इस खबर के मिलते ही पटना में कांग्रेस नेता अजीत शर्मा खुशी से झूमने लगे। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह जीत सिर्फ राहुल गांधी की नहीं है। ये न्याय की जीत है और पूरे देश की जनता की जीत है।
अजीत शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के ऑर्डर को रद्द करके स्टे किया है। स्टे का मतलब यह होता है कि कल से राहुल गांधी सदन में जाएंगे। यह पूरे देश के लिए खुशी की बात है और हम कांग्रेसी आज डांस कर रहे हैं। यह देश की जनता की जीत हुई कांग्रेस की जीत हुई।
उन्होंने कहा कि बीजेपी 2014 से क्या-क्या सपने लोगों को दिखायी यह सब जानते हैं। काला धन 15 लाख लाकर जनता को देने की बात कही गयी थी। दो करोड़ प्रतिवर्ष रोजगार देने का वादा किया गया था। महंगाई को कम करने की बात कही गयी थी। लेकिन उन वादों क्या हुआ आज महंगाई आकाश छू रही है। बीजेपी वाले कहते थे कि मनमोहन सिंह महंगाई का म शब्द नहीं जानते है। और आज महंगाई का क्या हाल है। किसी से छिपी हुई नहीं है। पीएम मोदी के बयानों पर लोग ध्यान ना दें क्योंकि वे लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं।
अजीत शर्मा ने कहा कि जितने कांग्रेस पार्टी ने उद्योग लगाये, रेलवे,एयरपोर्ट सहित सारा चीज अडाणी के हाथों बेच रहे हैं। वे देश को बेचने का काम कर रहे हैं। लोकतंत्र की हत्या करने का काम कर रहे हैं। संविधान को तोड़ने का काम कर रहे हैं। हिन्दू मुस्लिम की राजनीत में वोट लेने का काम कर रहे हैं लेकिन आज जो सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया उसे देखकर यह कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री होंगे। अब राहुल गांधी सदन में जाएंगे और मोदी जी से सवाल करेंगे। मोदीजी को उनके सवालों को जवाब देना होगा। अजीत शर्मा ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया कहा कि हम सब कांग्रेसी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं। यह फैसला देश, लोकतंत्र और संविधान के हित में है। सत्यमेव जयते...