घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत
24-Aug-2021 12:03 PM
PATNA : दुनियाभर में जलवा बिखेरने वाले भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का जलवा फिलमची भोजपुरी टीवी चैनल पर 28 अगस्त को दिखेगा. पवन सिंह की सुपर हिट फिल्म ‘पवन पुत्र’ का वर्ल्ड टेलीवीजन प्रीमियर फिलमची भोजपुरी टीवी पर इस शनिवार 28 अगस्त को शाम 6:30 बजे किया जाएगा. 'ज़बरदस्त अगस्त' के तहत फिलमची भोजपुरी पर इस अगस्त कई बड़ी फ़िल्मों का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर किया जा चुका है, और इस अगस्त को और ज़बरदस्त बनाने के मक़सद से इस बार दर्शकों को फ़िल्म के प्रीमियर में एक मोटरसाइकिल जितने का मौक़ा भी दिया जा रहा है.
दर्शकों को फ़िल्म देखते हुए सिर्फ़ एक आसान सवाल का जवाब देना है और कोई एक भाग्यशाली विजेता एक मोटरसाइकिल जीत सकता है. फिलमची भोजपुरी के तरुण तलरेजा के मुताबिक़, चैनल दर्शकों के लिए आगे भी ऐसे ही कई बड़ी फ़िल्में और इनाम लाता रहेगा.
आपको बता दें कि फिल्म ‘पवन पुत्र’ के निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक फिरोज खान हैं. इस फिल्म में इंटरटेंमेंट का पूरा डोज तो मिलेगा ही, साथ ही यह दूसरी अन्य भोजपुरी फिल्मों से भी अलग होगी. दर्शकों को यकीनन यह किरदार पसंद आएगा. भोजपुरी के तमाम दर्शकों ने इस फिल्म को प्यार और आशीर्वाद दिया है जिसके बाद अब जानकारों का मानना है कि यह फिल्म जब टीवी पर रिलीज होगी, तो लोग इसे खूब पसंद करेंगे.
फिल्म में पवन सिंह मुख्य भूमिका में हैं. साथ में काजल राघवानी और प्रियंका पंडित भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म से नवोदित अभिनेत्री प्रियंका रेवड़ी और रितु पांडेय ने भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया है, जिसकी अदाकारी को भी खूब पसंद किया गया है. फिल्म के गाने कर्णप्रिय हैं.
मालूम हो कि फिलमची टीवी IN10 मीडिया नेटवर्क का प्रीमीयम भोजपुरी फिल्म चैनल है, जिस पर दर्शक 24X7 भोजपुरी फिल्म देख सकेंगे. यह चैनल फ्री डिश, टाटा स्काय, एयरटेल टीवी, डिश टीवी, जीटीपीएल, दर्श, सिटी मौर्या, सिटी केबल आदि पर उपलब्ध है.