ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / news / सुपौल से पहुंचे फरियादी की शिकायत सुन भड़के सीएम नीतीश, DGP को लगाया...

सुपौल से पहुंचे फरियादी की शिकायत सुन भड़के सीएम नीतीश, DGP को लगाया फ़ोन

12-Sep-2022 11:00 AM

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज जनता दरबार लगाया गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य समेत कई विभागों से जुड़े फरियादी सीएम के पास पहुंच रहे हैं। इसी दौरान सुपौल जिले से एक युवक अपनी शिकायत लेकर पहुंचा, जिसे सुनकर मुख्यमंत्री भी चौंक गए और उन्होंने तुरंत DGP को फोन लगा दिया। फरियादी ने बताया कि मेरे पिता एक शिक्षक थे और वे 14 साल से लापता हैं। 





सुपौल जिले से जनता दरबार में पहुंचे फरियादी का कहना था कि उसके पिता का 14 साल से अता-पता नहीं है। उसने थाने में मदद की गुहार भी लगाईं थी, लेकिन उसे कहीं से कोई सहायता नहीं मिल पाई। न उसके पिता को ढूंढने की कोशिश की गई और न ही कोई सरकारी लाभ मिल पाया। इतना सुनते ही सीएम नीतीश चौंक गए। उन्होंने तुरंत DGP को फोन लगा दिया और जल्द से जल्द एक्शन लेने की बात कही। 




इसके अलावा कई अन्य फरियादी भी सीएम नीतीश के पास पहुंच रहे हैं। उनकी शिकायत सुनकर मुख्यमंत्री ऑन द स्पॉट मामले को निपटारा करने का आदेश दे रहे हैं। आपको बता दें, सोमवार को मुख्यमंत्री का जनता दरबार लगाया जाता है। इसके लिए पहले ही विभाग सुनिश्चित कर लिए जाते हैं। आज शिक्षा, स्वास्थ्य समेत कई विभागों से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं।