ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़

SUPAUL NEWS: 5 साल पुराना मोबाइल पैंट के पॉकेट में फटा, बाल-बाल बची युवक की जान, घर के 3 सदस्य भी घायल

09-Nov-2024 07:38 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL: फुल-पैंट की जेब में रखा मोबाइल अचानक ब्लास्ट हो गया जिससे युवक का जांघ बुरी तरह झुलस गया। इस घटना में उसकी जान बाल-बाल बची। वही उसे बचाने के लिए दौड़े माता-पिता और भाई भी घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज के लिए छातापुर अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार कराया गया। 


घटना सुपौल के छातापुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खूंटी वार्ड 3 की है। जख्मी युवक और उनके परिजनों ने बताया कि स्थानीय निवासी विजय मंडल किसी काम के सिलसिले में छातापुर जाने के लिए घर से निकल रहे थे। बाइक पर बैठने के पहले उनके जेब से धुआं निकलने लगा। यह देख उसका भाई वहां पहुंचा और उसके जेब में रखे मोबाइल को निकालने की कोशिश की लेकिन तब तक जेब में रखा मोबाइल अचानक ब्लास्ट कर गया। 


जिसके बाद उसके पैंट में आग लग गई। बचाने के लिए उसके माता- पिता भी दौड़े और पैंट में लगी आग को बुझाने की कोशिश की। इस घटना में जहां विजय मंडल के जांघ में गहरा जख्म हो गया तो वहीं उसे बचाने के दौरान उसके भाई,मां और पिता का भी हाथ आग बुझाने के दौरान झुलस गया। घटना के बाद घायलों को सीएचसी छातापुर में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज किया गया । पीड़ित ने बताया कि वीवो कंपनी का Y15 मोबाइल ब्लास्ट किया है जिसे उसने पांच साल पहले खरीदा था।