बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
20-Jun-2020 07:00 PM
By PRIYARANJAN SINGH
SUPAUL : सुपौल से बड़ी खबर आ रही है। उप मुखिया पति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।उप मुखिया पति काी सिर कटी लाश मिली है। सुपौल के प्रतापगंज में लगातार हो रही हत्या से दहशत का माहौल है।
जिले के प्रतापगंज का परमानंदपुर गांव हत्या से दहल गया है। परमानंदपुर गांव की उप मुखिया के पति शंकर सिंह की हत्या कर दी गयी है। अपराधियों ने निर्मम तरीके से हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। शंकर सिंह की हत्या धारदार हथियार से कर दी गयी।जिनकी लाश करजाइन थाना इलाके के शिवनगर पलार पर मिली। जैसे ही उपमुखिया पति के लाश मिलने की जानकारी लोगों को मिली आस पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मौके पर पहुंची करजाइन थाना और प्रतापगंज थाने की पुलिस जांच में जुट गई है और लाश से गायब सिर की तलाश की जा रही है।मामले की गंभीरता को देखते हुए वीरपुर डीएसपी रामानंद कौशल भी घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया गया कि मृतक रात को ग्यारह बजे तक घर पर देखा गया था।लेकिन सुबह जब घर वालो ने उन्हें घर में नहीं पाया तो छानबीन शुरू कर दी। लेकिन इसी बीच घर से दो किलोमीटर दूर एक मूंग के खेत मे सिर कटा धड़ मिला।
बता दें कि पिछले एक महीने में प्रतापगंज थाना क्षेत्र में पांच हत्या हुई है जिससे लोग दहशत में है। फिलहाल गायब सिर की तलाश पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।इधर एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान कर रही है।जल्द ही इस कांड का भी उद्भेदन किया जाएगा।