ब्रेकिंग न्यूज़

Patna double decker bus : पटना में गंगा किनारे डबल डेकर बस में निजी पार्टी और सैर की सुविधा, अब जन्मदिन और एनिवर्सरी मनाना हुआ आसान Patna Municipal Corporation : पटना में अप्रैल से नगर निगम का नया नियम लागू, बदल जाएगा यह व्यवस्था; अब आपको भी हर हाल में करना होगा यह काम Bihar railway development : पटना जंक्शन और राजेंद्र नगर के बाद अब राजधानी में होगा अब एक नया रेलवे स्टेशन, जानिए कब से होगी शुरुआत Bihar Bullet Train : पटना से 4 घंटे में तय होगा दिल्ली तक का सफ़र, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर मंजूर; जानिए क्या होगा पूरा रूट और स्टेशन ठहराव Bihar Budget 2026-27: 3 फरवरी को पेश होगा नीतीश सरकार का बजट, महिलाओं को 2 लाख, रोजगार और शिक्षा पर बड़ा फोकस; जानिए इसके अलावा किन मुद्दों पर रह सकता है अधिक फोकस BSEB Intermediate Exam 2026 : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का शुभारंभ, कड़ी सुरक्षा के बीच पहली पाली में बायोलॉजी तो दूसरी पाली में इकोनॉमिक्स की परीक्षा Bihar Budget 2026: आज से शुरू होगा बिहार विधानसभा का बजट सत्र, पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के बाद कल पेश होगा राज्य का बजट Bihar weather : बिहार में ठंड का कहर, घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी, तापमान बढ़ने के संकेत Bihar News: बिहार के इस प्रस्तावित पुल परियोजना के कैंसिल होने से लोगों में भारी नाराजगी, ग्रामीणों ने ऐसे जताया विरोध बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी

सुपौल में सेक्स रैकेट का खुलासा, एक नाबालिग लड़की समेत 4 महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा

सुपौल में सेक्स रैकेट का खुलासा, एक नाबालिग लड़की समेत 4 महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा

20-Nov-2023 08:10 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL: सुपौल में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक नाबालिग बच्ची समेत 4 महिलाओं को पकड़ा है। मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है। वही इस दौरान संचालक, ग्राहक और एक अन्य लड़की मौके से फरार हो गये। संचालक नाबालिग लड़की को पैसे का लालच देकर गंदा काम कराता था। त्रिवेणीगंज बाजार के रिहायशी इलाके में स्थित एक मकान में पिछले कई महीनों से सेक्स रैकेट धंधा चल रहा था। इस बात गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद पुलिस की टीम छापेमारी करने पहुंची थी। 


त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित एक महादलित बस्ती के बगल में नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नम्बर 21 स्थित पंचानंद यादव के आलीशान मकान में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। इसकी सूचना किसी ने डायल 112 पर दी थी। जिसके बाद आज वहाँ पुलिस ने रेड किया मौके से एक नाबालिग लड़की और 3 महिलाओं को पकड़ा। हालांकि इस दौरान संचालक, ग्राहक और एक अन्य लड़की भागने में कामयाब रहे। पुलिस इस आलीशान मकान की काली सच्चाई को देख हैरान रह गयी। 


नाबालिग लड़की ने बताया कि उसे कंपनी के मालिक पंचानंद यादव बुलाया करता था। इस धंधे में पिछले 2 महीने से वह काम कर रही है। पंचानद यादव एक आदमी से 700 रुपया लेता था और रूम का किराया के नाम पर उसमें से 250 रूपया ले लेता था और बाकी पैसा लड़की को देता था। वह पांच बार यहां आ चुकी है। लड़की ने बताया कि उसके पिता बीमार रहते हैं। वह चार बहन है एक भी भाई नहीं है। लाचारीवश वह अपने पिता के इलाज के लिए इस धंधे में उतर गयी। 


बता दें कि जिस मकान में यह कारोबार फलफूल रहा था वहां पहले सिनेमा हॉल चलता था और पिछले कुछ महीनों से यह धंधा यहाँ काफी जोर शोर से चल रहा था। आस पास के लोगों ने बताया कि काफी दिनों से यह धंधा यहां चल रहा था। आज चार महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा है इन्हें त्रिवेणीगंज पुलिस को सौंपा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।