राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
28-Aug-2020 10:34 AM
SUPAUL : बड़ी खबर सुपौल से है, जहां अपराधी बेखौफ होकर आए दिन बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला जिले के जदिया थाना इलाके के फुलकाहा की है, जहां अपराधियों ने आलू-प्याज के थोक कारोबारी को गोली मार दी.
गोली कारोबारी के कनपटी में लगी और वह गिर पड़ा. कारोबारी को गिरते देख अपराधियों ने समझा की उनकी मौत हो गई है औऱ वे वहां से फरार हो गए. घायल कारोबारी की पहचान 32 साल के मो.इब्राहिम के रुप में की गई है.
मो. इब्राहिम गुरुवार की देर रात बाइक से फुलकाहा वार्ड नम्बर 17स्थित अपने घर जा रहे थे, तभी घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने उसे गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर आए आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने कारोबारी को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां गंभीर हालत को देखते हुए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया है. वहीं पुलिस ने बताया कि आपसी विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है.