ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / सुपौल में डबल मर्डर से हड़कंप, पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या

सुपौल में डबल मर्डर से हड़कंप, पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या

24-Aug-2022 12:19 PM

SUPAUL: सुपौल जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक साथ पति-पत्नी की हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार की देर रात है। इस डबल मर्डर को लेकर तरह-तरह की बात सामने आ रही है। मामला सदर थाना के पिपरा खुर्द के पास तटबंध का है, जहां चाय की दुकान चलाने वाले फूलचंद कामत और फूलों देवी को बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है। 



घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसक मुताबिक़ पति-पत्नी चाय की दुकान चलाते थे। मंगलवार की देर रात दोनों को मौत के घाट उतार दिया गया। जैसे ही पुलिस को घटना की सूचना मिली वो मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। 



जब सुबह लोग चाय पीने दूकान पहुंचे तो पति-पत्नी वहां नहीं थे, जिसके बाद लोगों ने दुकान के अंदर झांका। वहां की तस्वीर देखकर लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। दूकान के अंदर दोनों पति-पत्नी मृत पड़े थे। सूचना मिलने के बाद सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। हैरानी की बात तो ये है कि मृतक के बेटा-बेटी भी इस घटना से अनजान थे। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।