बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
13-May-2021 11:08 AM
By SANT SAROJ
SUPAUL : बिहार के सुपौल जिले में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. ताजा मामला है कि हथियारबंद अपराधियों ने एक बुजुर्ग को गोली मार दी. गोली लगने के बाद बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई जा रही है. आनन फानन में परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.
मामला त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मिरजवा गांव के वार्ड नम्बर 12 का बताया जा रहा है. घायल की पहचान 60 वर्षीय लक्ष्मण महतो के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण महतो अपने घर के दरवाजे पर सोये हुए थे तभी कुछ हथियारबंद अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. गोली की आवाज़ सुनकर परिजन जब बाहर तो खून से लथपथ बुजुर्ग को जमीन पर पड़ा हुआ पाया.
आनन फानन में घायल को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया. लेकिन पीड़ित की नाज़ुक स्थिति को देखते हुए परिजन उन्हें सूर्या हॉस्पिटल सहरसा ले गए जहां घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है. गोली सिर में लगने की वजह से घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है. मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है.
मामले की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि दरवाजे पर सोए 60 वर्षीय बुजुर्ग को अपराधियों ने सिर में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. फिलहाल गोली मारने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है लेकिन कुछ साक्ष्य मिले हैं. मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी गई है, जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.