बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
24-Dec-2020 11:24 AM
By SANT SAROJ
SUPAUL : सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है. कशहा मटकुड़िया निवासी सिकेन्द्र यादव के 13 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार की हत्या कर दी गई है. हत्या करने वाले अपराधियों ने उसकी एक आंख फोड़ डाली, गला और सिर में छुड़ा मारकर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी है और शव को नहर किनारे फेंक दिया.
परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात मृतक गांव में ही घर के बगल में भोज खाने गया था जिसके बाद से वह लापता था. काफी देर बाद घर नहीं लौटने पर उसकी तालाश की गई लेकिन इसका कुछ अता पता नहीं चल पाया. आज सुबह नौ बजे राहगीरों ने सूचना दी कि एक अज्ञात शव मटकुड़िया छोटी नहर के किनारे पड़ा हुआ है जिसके बाद गांव के कई लोग शव देखने के लिए दौड़े तो शव की पहचान कशहा मटकुड़िया निवासी सिकेन्द्र यादव के 13 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार के रूप में की गई.
जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची त्रिवेणीगंज पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. छानबीन में जुटे त्रिवेणीगंज थाना के एसआई मो. सद्दाम ने बताया कि एक 13 वर्षीय बच्चे की लाश मिली है. लाश देखने से पता चलता है कि किसी ने धारदार चाकू से वार कर इसकी हत्या कर दी है. मामले की छानबीन की जा रही है.