ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़

सुपौल गैंगरेप पीड़िता की बिगड़ी हालत, बड़ी बहन की हो चुकी है हत्या, मेला देखकर लौटने के दौरान हुआ था गैंगरेप

15-Oct-2019 10:00 PM

SUPAUL : इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही है सुपौल से जहां प्रतापगंज गैंगरेप की दूसरी पीड़िता की हालत नाजुक बताई जा रही है. पीड़िता की अचानक तबियत ख़राब होने से उसकी हालत बहुत बिगड़ गई है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों की निगरानी में पीड़िता का इलाज कराया जा रहा है. 


दुर्गा पूजा मेला देखने जा रहे लोगों के साथ लूटपाट के बाद उन्हें बंधक बनाकर गैंगरेप मामले में पुलिस तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है. उनके पास से लूटा गया पर्स, रूपये, मोबाइल और देसी पिस्टल भी पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस अधीक्षक मृत्युंजय चौधरी के मुताबिक राघोपुर थाना इलाके के टेढ़ी हुसैनाबाद के कुछ लोग भेंगा धार के पूर्वी बांध होकर दुर्गा पूजा का मेला देखने के लिए जा रहे थे. इस दौरान कुछ अपराधियों ने बंधक बनाकर उनके साथ गलत काम किया था. जिसका विरोध करने पर अपराधियों ने पीड़िता की बड़ी बहन को गोली मार दी थी. पटना में इलाज के दौरान जिसकी मौत हो गई थी.


पुलिस ने इस वारदात में शामिल छातापुर थाना के नरहिया गांव के वार्ड नं.-1 निवासी अनमोल यादव, मो.अलीशेर और मो. अयुब को गिरफ्तार किया. एसपी मृत्युंजय कुमार चौधरी ने बताया कि आरोपियों ने इस बात को पुलिस के सामने स्वीकारा कि उस रात नाबालिग बच्ची और उसकी मामी के साथ गैंगरेप की वारदात हुई थी. जिला कोर्ट में आज बयान दर्ज कराने के बाद से ही पीड़िता की हालत बिगड़ी हुई थी. कोर्ट ने भी सीएस को इलाज कराने का आदेश दिया था.