ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल

Home / news / सुनो अपना नंबर दो न ! गरीब रथ एक्सप्रेस में लड़की का जबरन...

सुनो अपना नंबर दो न ! गरीब रथ एक्सप्रेस में लड़की का जबरन हाथ पकड़ मोबाइल नंबर देने की जिद करने लगा लड़का, जानिए फिर क्या हुआ

08-Aug-2023 04:51 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां सहरसा से अमृतसर जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस में एक युवती के साथ छेड़खानी की मामला सामने आया है। बताया जा रहा है ट्रेन की बोगी के अंदर एक युवक ने युवती का जबरन हाथ पकड़ लिया और मोबाइल नंबर एक्सचेंज करने  करने की बात कहने लगी। 


इसके बाद युवती बुरी तरह से डर गई और मामले की जानकारी अपने पिता को फ़ोन करके दी जिसके बाद यह मामला रेल थाना  मुजफ्फरपुर पहुंचा और युवती का आवेदन दर्ज करवाया गया। यह लड़की लखनऊ जाने के लिए ट्रेन पकड़ी थी। वहीं, इस मामले में रेल थानेदार दिनेश कुमार साहू ने बताया कि- लड़की के आवेदन पर फिलहाल  जीरो एफआईआर दर्ज की जा रही है। यह मामला गोरखपुर के समीप की है। जीरो एफआईआर दर्ज कर संबंधित थाने को मामला भेजा जाएगा। वहीं से आगे की कार्रवाई की जाएगी।


वहीं,अपनी शिकायत में युवती ने बताया है कि -  वह मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र इलाके की रहने वाली है। उसकी टिकट 12203 सहरसा अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस में थी। वह लखनऊ जाने के लिए निकली थी। मुजफ्फरपुर जंक्शन से ट्रेन पकड़ी। ट्रेन में बोगी संख्या जी 13 में बैठी थी। जब ट्रेन गोरखपुर जंक्शन पहुंची तो एक युवक बगल में आकर बैठ गया और मेरा हाथ पकड़ लिया। वह लगातार मोबाइल नंबर की मांग करने लगा। नंबर नही देने पर अभद्र व्यवहार करने लगा। इससे वह काफी डर गई।


वह अपने पिता को कॉल कर मामले की जानकारी दी। उसकी तबीयत भी बिगड़ गई। किसी तरह वह लखनऊ उतरी। फिर अपने परिचित के घर गई। वहां उनका इलाज किया गया। इसके बाद रेलवे कंट्रोल को भी घटना की शिकायत दी गई। इसके बाद कहा गया कि जीआरपी में मामला दर्ज कराए। इसके बाद लड़की ने रेल थाना मुजफ्फरपुर में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।