ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / सुनील पांडे पहुंचे सूरजभान सिंह के घर, पारस गुट के साथ होंगे एडजस्ट

सुनील पांडे पहुंचे सूरजभान सिंह के घर, पारस गुट के साथ होंगे एडजस्ट

17-Jun-2021 12:34 PM

PATNA : बाहुबली छवि वाले पूर्व विधायक सुनील पांडे सूरजभान सिंह के घर पहुंचे हैं. सूरजभान सिंह के आवास पर पारस ग्रुप की तरफ से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है. सुनील पांडे भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे. हालांकि, फिलहाल वह एलजेपी में नहीं है क्योंकि पिछला विधानसभा चुनाव उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर तरारी विधानसभा सीट से लड़ा था. एलजेपी ने उन्हें बीजेपी उम्मीदवार के खिलाफ किरारी विधानसभा सीट से उम्मीदवार नहीं बनाया था.


सूरजभान सिंह के आवास पहुंचे सुनील पांडे ने फिलहाल लोक जनशक्ति पार्टी में मौजूदा संकट पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है. सुनील पांडे ने कहा है कि बैठक के बाद वह मीडिया से बातचीत करेंगे. सुनील पांडे के भाई हुलास पांडे इस वक्त एलजेपी में है और पिछला विधानसभा चुनाव होने एलजेपी की टिकट पर ब्रह्मापुर विधानसभा सीट से लड़ा था. हालांकि उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था. हुलास पांडे ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं लेकिन माना जा रहा है कि वह चिराग पासवान के साथ रहेंगे.


आपको बता दें कि लोक जनशक्ति पार्टी में चल रहे मौजूदा खींचतान के बीच आज पारस खेमे की तरफ से राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है. पारस गुट आज राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करेगा. संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद पशुपति पारस आज पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाएंगे. पारस की तरफ से कार्यसमिति की बैठक और राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए सूरजभान सिंह के आवास पर यह बैठक आयोजित होगी.