चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
24-Jun-2020 12:02 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव से अगर रिम्स में किसी शख्स में सबसे ज्यादा बार मुलाकात की है तो उसका नाम सुनील सिंह हैं. सुनील सिंह बुरे वक्त में भी लालू के साथ जुड़े रहे और लगातार रांची जाकर उनका हाल चाल लेते रहे. सुनील सिंह को अब इसकी वफादारी का इनाम भी मिला है. लालू यादव ने उन्हें विधानपरिषद भेजने का फैसला किया है आरजेडी सुप्रीमो के इस फैसले से सुनील कुमार सिंह गदगद है.
किसानों को भूल जाते हैं नेता
सुनील ने कहा कि कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता सहकारिता से जुड़े क्षेत्र में होगी. बिहार के किसानों की पहली आवाज बनने की कोशिश करूंगा. सुनील सिंह ने कहा कि अमूमन नेता भाषणों में किसानों की बात करते हैं. लेकिन जैसे ही कुर्सी पर बैठते हैं भूल जाते हैं. मैं पहले ही बता रहा हूं मैं दूसरा काम नहीं बल्कि एक ही काम करूंगा वह होगा सरकार के पास सहकारिता का सवाल उठाऊंगा.
23 साल से आरजेडी के लिए कर रहा काम
सुनील सिंह ने अपने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा कि मैं पिछले 23 साल से आरजेडी में काम करता रहा हूं. मुझे लालू प्रसाद यादव ने पहचान दी है उनके प्रति मैं शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझे इस लायक समझा. बिहार में विधान परिषद से 5 आरजेडी के एमएलसी जेडीयू में शामिल हुए हैं उस पर सुनील सिंह ने कहा चुनाव के पहले यह बरसाती मेंढक की तरह अपना अस्तित्व खोकर कूदने वाले लोग हैं. वही सुनील सिंह ने कहा कि ऐसे लोगों की वजह से ही राजनीति में निष्ठा और भरोसा टूटता है. सुनील सिंह सहित तीन नए उम्मीदवारों के प्रत्याशी बनाए जाने पर सवाल पर सुनील सिंह ने कहा कि यह दल युवाओं का है.