ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

सुहागरात से पहले ही पति को मिल गया पत्नी के साथ हुए गैंगरेप का वीडियो, जानें फिर क्या हुआ

सुहागरात से पहले ही पति को मिल गया पत्नी के साथ हुए गैंगरेप का वीडियो, जानें फिर क्या हुआ

12-Mar-2022 08:06 PM

DESK : हरियाणा के पलवल जिले की एक युवती के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया और शादी होने के बाद वीडियो उसके पति के पास भेज दिया। गैंगरेप का वीडियो पति को मिलने के बाद उसकी शादी महज चंद घंटों के भीतर ही टूट गई। 


पीड़ित महिला द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। महिला की शिकायत पर दुष्कर्म के नामजद आरोपियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि अक्टूबर 2021 को जब वह अपने चाचा के घर पर मौजूद थी।


उसी दौरान आरोपी युवक और उसके दो साथियों ने चाकू दिखाकर उसके साथ गैंगरेप किया। दोनों युवकों ने दुष्कर्म के दौरान उसका वीडियो बना लिया था। पूरे मामले पर एएसआई सुमित्रा ने बताया कि एक महिला ने शिकायत किया है कि बीते छह मार्च को उसकी शादी फरीदाबाद निवासी एक युवक के साथ हुई थी।


उसी दिन गांव के रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म के दौरान बनाया गया वीडियो महिला के पति को भेज दिया, जिससे उसकी शादी टूट गई। थाने में केस दर्ज होने के बाद पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।