Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल
05-Jan-2023 02:12 PM
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर निकल चुक हैं। सीएम कि यह 14 वीं यात्रा है, इस दौरान वह राज्य के अलग - अलग जिलों में जाकर समीक्षा करेंगे। सीएम की यह यात्रा बगहा के संतपुर सोहरिया पंचायत के दरुआबाड़ी गांव से शुरू होने वाली है। वहीं, सीएम के इस यात्रा को लेकर भाजपा के फायरब्रांड नेता और बिस्फी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने बड़ा हमला बोला है।
बिहार भाजपा के नेता हरिभूषण ठाकुर ने कहा कि, मुख्यमंत्री पिछले 17 सालों से कुछ नहीं किया है। उन्हें बिहार का कोई समाधान नहीं किया। नीतीश कुमार सिर्फ ओर सिर्फ बिहार पर बोझ हैं। इन्होंने बिहार की जनता को ठगने का काम किया है। अब वो समाधान यात्रा पर निकले हैं तो इससे अधिक हास्यपदक कुछ नहीं हो सकता है। इनके इस यात्रा में हो क्या हो रहा है, कोई भी बिहार की बेहतरी करने को लेकर काम नहीं हो रहा है। इसके इस यात्रा का कहीं भी कोई भी मतलब नहीं जाता है।
इसके आलावा उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा अपने इस यात्रा के बाद देश की यात्रा के एलान पर कहा कि, देश यात्रा पर निकलने से पहले रहने लायक ही नहीं रह जाएंगे। अब बिहार के मुख्यमंत्री बस दिन काट रहे हैं। उनका ईन्ड ऑफ़ द ओवर है यानी पारी के खत्म होने का संकेत हैं। अब वो बिहार पर बोझ हैं। बिहार की जनता सबकुछ जान रही है। वो कहते क्या थे कि हम मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे, लेकिन भाजपा के लोगों ने मुझे सीएम बनने को कहा। अब तो हमलोग उनके साथ नहीं है अब तेजस्वी को मुख्यमंत्री बना दें। इसके साथ ही मैं तो तेजस्वी से भी कहना चाहता हूँ कि अभी मौका हैं सीएम बन जाओ, नहीं तो आगे कोई वैकेंसी नहीं ह। ब जब भी चुनाव होगा भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बनेगा।
इसके आगे जब उनसे यह सवाल किया गया कि, जेडीयू के लोग यह दावा कर रहे हैं की 2024 के चुनाव में भाजपा को हराकर मोदी को कुर्सी से उतार देंगे। इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, कुढ़नी,मोकामा में अपना हाल देखर इनको अपनी हैसियत देख लेना चाहिए। उनको समझ लेना चाहिए यह 1990 या 1995 का बिहार नहीं है। अब एक-एक जनता इनकी हकीकत जानती है।
वहीं, पिछले दिनों राजद नेता सुधाकर सिंह के द्वारा मुख्यमंत्री को शखंडी कहे जाने बयान पर अपनी प्रतिकिरिया देते हुए कहा कि, वह जो कह रहे हैं उसमें कोई गलती नहीं है। वह मर्द आदमी हैं, बिहार की हित सोचने वाले आदमी हैं। अगर वो कह रहे हैं कि, बिहार के मुख्यमंत्री भिखारी हैं तो इसमें कोई गलत बात तो नहीं है। बिहार के मुख्यमंत्री मानसिक रूप से कमजोर हो चुके हैं।
इसके अलावा उन्होंने तेजस्वी को लेकर कहा कि, जबसे वो सत्ता में आये हैं तबसे हरिया गए हैं। इसलिए वो बोल रहे हैं कि सुधाकर सिंह भाजपा के नीतियों का समर्थन कर रहे हैं। तो मैं उनको यह कहना चाहता हूं कि, बीजेपी का नीतियों का समर्थन पूरा भारत कर रहा है। तेजस्वी को भी आज न कल भाजपा के नीतियों का समर्थन करना होगा। यदि वो भाजपा के नीतियों का समर्थन नहीं करते हैं तो चोरी से जाकर पीएम से क्यों नहीं मिले थे, जब वो विपक्ष का नेता थे।
हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि, मुख्यमंत्री नीतीश की यात्रा फ्लॉप यात्रा है। इनको मुख्यमंत्री नहीं बनना पड़ें इसके लिए ठग यात्रा है। वो कहते हैं कि, मैं किसी को नोटिस नहीं लेते। लेकिन उनको यह समझना चाहिए की जो नेता जनता को नोटिस नहीं लेते हैं। ऐसे नेता का क्या फायदा जो किसी का नोटिस नहीं ले। इनको लोकत्रंत में लोक लाज का ख्याल नहीं है। इनको तो इस देश में रहने का अधिकार नहीं है। नीतीश कुमार जहां से चुनाव लड़ेंगे वहीं से हार मिलेगी।