Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट
27-Apr-2024 02:30 PM
By First Bihar
BUXAR : बक्सर लोकसभा सीट की जंग खाफी ख़ास हैं। यहां से पूर्व सांसद का टिकट काट दिया गया है और भाजपा ने अपना नया कैंडिडेट मैदान में उतारा है। जबकि महागठबंधन के तरफ से पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह को अपना कैंडिडेट बनाया गया है। ऐसे में अब इन दोनों नेताओं का चुनावी दावे भी जारी है। जहां सुधारकर भाजपा कैंडिडेट को गोडसे के विचारधारा का बता रहे हैं तो वहीं अब इसका जवाब मिथलेश तिवारी (भाजपा ) ने भी दिया है।
दरअसल, इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता इस देश में गोडसे की विचारधारा लागू करना चाहते हैं। लेकिन यह देश गांधी के विचारधारा से चलता है ना कि गोडसे की विचारधारा से। उसके बाद अब इसका जवाब भाजपा कैंडिडेट मिथलेश तिवारी ने दिया है। उन्होंने कहा है कि मेरी बराबरी करने में सुधाकर सिंह को 100 जन्म लग जाएंगे। सुधाकर सिंह मात्र डेढ़ सौ वोट से चुनाव जीते थे और मैं हारकर भी उनसे तीगुना वोट लाया था। अब 4 जून को पता चल जाएगा कि वह कितने पानी में हैं।
मिथलेश तिवारी ने कहा कि बक्सर में भाजपा को चारों खाने चित्त करने के लिए लालू जी बहुत दिन से लंगोट बांधे हुए हैं लेकिन आजतक कर नहीं पाए। जब लालू जी ही नहीं कर पाए तो सुधाकर सिंह का क्या मतलब है ? हमारे खिलाफ लड़ रहे हैं तो बोलेंगे नहीं तो काम कैसे चलेगा। लेकिन 4 जून को पता चल जाएगा कि बक्सर का विजेता कौन है। इतना तय है कि यहां महागठबंधन चारों खाने चित्त होगा।
आपको बताते चलें कि, बक्सर लोकसभा सीट पर 1 जून को मतदान होना है। उससे पहले ही सभी प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। यहां लड़ाई सिर्फ दो लोगों के बीच नहीं होने वाला है यह बात भी तय माना जा रहा है। इसकी वजह है कि यहां से निर्दलीय कैंडिडेट के रूप में पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा भी मैदान में हैं।