Mahila Rojgar Yojana Bihar : बिहार की महिलाओं के खाते में होली के बाद आएंगे 20-20 हजार रुपए, जानिए दूसरी क़िस्त लेने के क्या है नियम Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना
10-Jan-2023 03:18 PM
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ राजद विधायक सुधाकर सिंह लगातार हमलावर हैं। उनके खिलाफ मोर्चा खोलने वालों में पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह के साथ-साथ आरजेडी के एक और विधायक विजय कुमार मंडल का नाम जुड़ गया। हालांकि अगले दिन ही विजय मंडल ने अपना सुर बदल लिया। कल तक विरोध में बोलने वाले विजय मंडल अचानक नीतीश कुमार का गुणगान करने लगे।राजद विधायकों के इस रुख पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने कहा कि इन लोगों का दिमाग काम नहीं कर रहा है। वहीं जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने भी कहा कि कुछ लोग दिमाग से क्रैक होते हैं। मानसिक स्थिति खो बैठते हैं। बोलना कुछ रहता है बोलते है कुछ। ऐसे लोगों को हम नोटिस नहीं लेते। आरजेडी का शीर्ष नेतृत्व इन पर बहुत जल्द कार्रवाई करेगा।
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने राजद विधायक सुधाकर सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि इन लोगों का दिमाग काम नहीं कर रहा है। फिर भी ये हमारे अंग है परिवार के सदस्य हैं। क्या बोल रहे हैं उन्हें खुद नहीं मालूम। कुछ भी बोलने का माइनिया हो गया है लगातार बोलते रहते हैं। जमा खान ने कहा कि परिवार में जब कुछ लोग बिगड़ जाते है तो समय दिया जाता है समझा जाता है। उन पर पार्टी के शीर्ष नेता कार्रवाई करेंगे। जमा खान ने कहा कि महागठबंन बिहार में मजबूती के साथ खड़ा है।
वहीं जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने सुधाकर सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग होते ही क्रैक हैं। वे अपनी मानसिक स्थिति खो बैठते हैं बोलना कुछ रहता है बोलते कुछ और हैं। ऐसे लोगों को हम नोटिस में ही नहीं लेते हैं। ऐसे लोगों पर आरजेडी जल्द कार्रवाई करेगी।
जमा खान और उमेश कुशवाहा बीजेपी सांसद सुशील मोदी पर हमलावर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सड़क छाप कहे जाने के बयान की निंदा करते हुए जमा खान ने सुशील मोदी पर जमकर हमला बोला। कहा कि सुशील मोदी सीनियर नेता हैं इसलिए उनकी इज्जत करता हूं वे अपनी बात को वापस ले। इस तरह की शब्दों का प्रयोग ना करे।
बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि आज यदि उनकों बिहार का बागडोर दे दिया जाएगा तो बेइमान भी अच्छा हो जाएगा। बीजेपी खरीद परोख्त कर सरकार बनाते है जो उनके साथ नहीं रहता वो कहा तक नीचे उतर जाते है यह सब जानता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जब सुशील मोदी थे तब नीतीश जी की तारिफ करते-करते उनका ओठ सुख जाता था। दिल्ली में बैठकर कहा करते थे कि नीतीश जी से अच्छा कोई नेता नहीं है और आज लगातार उनके खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।
वही जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2024 में परिवर्तन होगा। भाजपा हटाओ देश बचाओ को लेकर विपक्ष गोलबंद हो रहा है। भाजपा के लोगों के पास बोलने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा वाले अनर्गल बयानबाजी करते रहते है। लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांटने और अपनी रोटी सेकने में भाजपा के लोग माहिर है। जब से नीतीश जी ने बिहार में सत्ता संभाली तब से बिहार में विकास कार्य हुआ। यह बात सभी जानते है।
उमेश कुशवाहा ने कहा कि बिहार में चहूंमुखी विकास इनके नेतृत्व में हुआ है। महागठबंधन दल के नेताओं की भी आस्था नीतीश कुमार में है। बिहार का विकास हो रहा है भाजपा सिर्फ भ्रम फैलाने का काम कर रही है। बीजेपी आरक्षण विरोधी है। हमारे नेता नीतीश कुमार जी को आज पूरा देश उम्मीद के साथ देख रहा है। 2024 में केंद्र में परिवर्तन देखने को मिलेगा भाजपा की चाल जनता समझ चुकी है और जल्द ही सबक सिखाएंगी।