अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
29-Jan-2023 11:20 AM
By First Bihar
KAIMUR: आरजेडी की तरफ से नोटिस जारी होने के बावजूद पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने सीएम नीतीश पर हमला बोलना कम नहीं किया है।सरकार में रहते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह का ताजा बयान सामने आया है। सुधाकर सिंह ने कहा है कि राज्य के किसानों की समस्या देखकर उन्हे पीड़ा होती है, इसलिए बोलते है। उन्होंने कहा है कि उनके शब्द जरूर कड़े हो सकते हैं लेकिन कोई यह कहने वाला नहीं है कि उन्होंने कभी मुख्यमंत्री को गाली दी है। अगर कड़े शब्दों से बचना है तो मुख्यमंत्री को किसानों के हक में फैसला लेना होगा, इसके बाद इतनी प्रशंसा करूंगा कि चीनी भी फेल हो जाएगी।
दरअसल, पूर्व कृषि मंत्री और आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह शनिवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कैमूर पहुंचे थे। दही भोज एवं किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए सुधाकर सिंह ने एक बार फिर सीएम नीतीश पर किसानों की समस्या की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज तक राज्य के मुख्यमंत्री को गाली नहीं थी और कोई कह भी नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि वे दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र हैं उनके पास शब्द के वार भी हैं और शब्द के प्यार भी हैं। अगर कठोर शब्दों से बचना है राज्य के मुख्यमंत्री को किसानों के हक में फैसले लेना होगा। सुधाकर सिंह ने कहा कि अगर नीतीश कुमार किसानों के हक में फैसला लेते हैं तो वे उनकी इतनी प्रशंसा करेंगे कि चीनी भी फेल हो जाएगी।
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तल्ख टिप्पणी करने को लेकर आरजेडी ने पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह को नोटिस जारी किया है। पार्टी ने सुधाकर सिंह को जवाब देने के लिए 15 दिनों की मोहलत दी है। बावजूद इसके सुधाकर सिंह लगातार सीएम नीतीश पर हमलावर बने हुए हैं। पिछले दिनों सुधाकर सिंह ने कहा था कि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में कुछ भी गलत नहीं कहा है। उन्होंने कहा था कि नीतीश के खिलाफ जो कुछ भी कहा उसमें किसी भी अससंदीय भाषा का इस्तेमाल नहीं किया है। उनके शब्द जरूर कड़े हो सकते हैं लेकिन उनकी भाषा असंसदीय नहीं है।