ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / सुधाकर सिंह के मामले में नीतीश ने तेजस्वी के पाले में डाली गेंद,...

सुधाकर सिंह के मामले में नीतीश ने तेजस्वी के पाले में डाली गेंद, बोले.. आरजेडी का अंदरूनी मामला, मैं नोटिस नहीं लेता

03-Jan-2023 02:03 PM

PATNA : आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह के बयान को लेकर महागठबंधन में चल रही बयानबाजी के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा बयान सामने आया है। देखा जाए तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सुधाकर सिंह के मामले में गेंद तेजस्वी यादव के पाले में डाल दी है। सुधाकर सिंह के बयान को लेकर सवाल किए जाने पर नीतीश कुमार ने कहा है कि यह आरजेडी का मामला है। नीतीश कुमार ने कहा है कि कोई क्या बोल रहा है यह तो वही लोग बता सकते हैं।


नीतीश कुमार ने कहा कि कोई क्या बोलता है यह तो वही लोग बताएंगे ना। यह तो इंटरनल पार्टियों का चीज है, जब सभी लोग मिलकर काम कर रहे हैं तो किसी भी पार्टी में इंटरनली जब कोई बोलता है तो पार्टी वाले ही ना उसको देखेंगे और हम तो उसको नोटिस भी नहीं लेते हैं। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वह इन सब बातों पर ध्यान नहीं लेते हैं। उन्होंने कहा कि हम नोटिस भी नहीं लेते हैं। इन सब बातों का कोई बहुत मतलब नहीं है, इसका कोई अर्थ नहीं है.. झूठ मुठ कर खाली प्रचार हो जाता है.. इसीलिए ना सबको मौका मिलता है। हम तो आप सब लोगों का अभिनंदन ही न करते हैं।