बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? Bihar News : JDU-BJP के माननीयों ने ही मंत्री के पसीने छुड़ा दिए, शिक्षा विभाग में हो रही सरकारी आदेश की अनदेखी! अब नहीं सूझ रहा जवाब BIHAR NEWS: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: अधिकारियों को सख्त आदेश, अब नहीं चलेगी कोई ढिलाई, इन लोगों को खाली करनी होगी जमीन Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar teacher leave : महिला शिक्षकों को 730 दिन शिशु देखभाल अवकाश पर फैसला जल्द, मातृत्व अवकाश में वेतन को लेकर भी बताया क्या है नियम Bihar News : महिला शिक्षकों को मिलेगी होम पोस्टिंग ! राबड़ी देवी ने सदन में शिक्षा मंत्री से पूछा सवाल;पढ़िए मंत्री ने क्या दिया जवाब
25-Feb-2023 05:55 PM
By First Bihar
NAWADA: नीतीश सरकार की नाक में दम करने वाले आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह के बाद एक और आरजेडी विधायक ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजद विधायक ने भ्रष्टाचार और अफसरशाही के खिलाफ अनिश्तिकालीन धरना शुरू कर दिया है। आरजेडी विधायक का कहना है कि उन्होंने गरीबों के हक के लिए धरना शुरू किया है और उन्हें किसी बात का डर नहीं है।
दरअसल, नवादा से आरजेडी विधायक विभा देवी जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार और अफसरशाही के खिलाफ शनिवार को समाहरणालय में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गई हैं। विभा देवी ने कहा है कि जिले का पीडीएस सिस्टम पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है और डलरों की मनमानी के कारण गरीब जनता त्राहिमाम कर रही है। जन वितरण प्रणाली के जरिए गरीबों को अनाज मिलता है वह सही तरीके से नहीं मिल पा रहा है। जब विधायक अपनी शिकायत लेकर अधिकारियों के पास पहुंची तो उनसे डीलर के बारे में जानकारी मांगी गई।
जिसके बाद आरजेडी विधायक विभा देवी समाहरणालय में ही धरना पर बैठ गईं। विभा देवी ने कहा है कि गरीबों के लिए वे लड़ाई लड़ेंगी और उन्हे किसी बात का डर नहीं है। गरीबों को पांच किलो की जगह महज चार किलो अनाज दिया जा रहा है। विधायक ने कहा कि अधिकारियों का डीलरों के साथ पुरानी सांठगाठ है और इस भ्रष्टाचार में अधिकारी भी शामिल हैं। डीलर और अधिकारियों की मिलीभगत से 20 फीसदी अनाज का गबन किया जा रहा है।