ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / सुधाकर पर क्यों नहीं हो रही कार्रवाई, पप्पू यादव बोले-महागठबंधन को कमजोर कर...

सुधाकर पर क्यों नहीं हो रही कार्रवाई, पप्पू यादव बोले-महागठबंधन को कमजोर कर रहे जगदानंद

17-Jan-2023 09:19 AM

GAYA: पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह और बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को लेकर महागठबंधन में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। सुधाकर सिंह और रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी करने वाले शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर कार्रवाई की मांग को लेकर महागठबंधन के मुख्य दल जेडीयू और आरजेडी आमने-सामने आ गए हैं। दोनों दलों के नेताओं के बीच चल रही बयानबाजी को लेकर जाप सुप्रीमो पप्पू यादव जमकर बरसे।पप्पू यादव ने आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है किजगदानंद सिंह महागठबंधन को कमजोर करने में लगे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर क्या कारण है कि सुधाकर सिंह को पार्टी से नहीं निकाला जा रहा है।


दरअसल, सोमवार को पप्पू यादव एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया के खिजरसराय पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे। जेडीयू-आरजेडी के बीच चल रही तानातनी पर पप्पू यादव ने आरजेडी के राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। पप्पू यादव ने कहा है कि वह 5 महीना चले गए थे, फिर पार्टी क्यों ज्वाइन किया। आखिर क्या बात है कि सुधाकर सिंह को आरजेडी क्यों नहीं निकाल रही है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर एक विश्वास जगा था, लेकिन अब 'खोदा पहाड़ निकली चुहिया' वाली हालत हो गई है। महागठबंधन के नेता पर एक-दूसरे को उनकी औकात दिखा रहे हैं।


पप्पू यादव ने कहा कि आखिर सुधाकर सिंह को आरजेडी क्यों नहीं निकाल रही है। नीतीश और लालू ने गठबंधन किया लेकिन उसी गठबंधन के नेता को पिछले तीन महीने से गाली दी जा रही है। उन्हें शिखंडी तक कहा जा रहा है। आरजेडी-जेडीयू के बीच बयानबाजी नहीं रूक रही है। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव मौन धारण किए हुए हैं। इससे जनता में लगत मैसेज का जा रहा है। यही हाल रहा तो 2024 के चुनाव में कुछ नया नहीं होने जा रहा है।