ब्रेकिंग न्यूज़

परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

Home / news / सुधाकर ने फिर उठाया नीतीश पर सवाल, कहा - फेल हैं शराबबंदी,...

सुधाकर ने फिर उठाया नीतीश पर सवाल, कहा - फेल हैं शराबबंदी, सरकार कर रही महज दिखावा

18-May-2023 12:37 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून लागु है। राज्य के अंदर हर-रोज सैकडों लोगों को इस कानून के तहत अरेस्ट किया जा रहा है। इसके बाबजूद इसके काला कारोबार करने वाले अपने कारोबारी पीछे नहीं हट रहे हैं। अब राज्य में लागु इस शराबबंदी कानून पर सरकार में सहयोगी की भूमिका निभा रही पार्टी राजद के विधायक और पूर्व मंत्री ने बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि, - बिहार में शराबबंदी अभियान पूरी तरह फेल है, इसको लेकर सरकार  गंभीर नहीं दिखती है। 


दरअसल, राजद विधायक सुधाकर सिंह ने अपनी ही सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि, बिहार सरकार के तरफ से जो शराबबंदी कानून बनाया गया है वह पूरी तरह से फेल है। शराबबंदी को लेकर सरकार की गंभीरता नहीं दिखती है। उन्होंने इस कानून में समीक्षा करने की बात भी कही है। यह सरकार  बस दिखवा के लिए इस कानून को लागू कर रखा है। 


सुधाकर सिंह ने कहा कि, बिहार में सरकार अगर गंभीर है लेकिन यहां का प्रसाशन गंभीर नहीं है। यहां ड्रोन का गायब होना कौन सी बड़ी बात है, यहां तो शराब दूसरे राज्य से आ जाता है। लगातार शराब बिक रहा है और लोगों की जान भी जा रही है जहरीली शराब पीने के कारण। इसलिए ये ड्रोन या जितने तरह सर्विलांस है उसकी कोई जरूरत नहीं है। इसलिए लिए बड़े स्तर पर समीक्षा करनी चाहिए। इस कानून पर सीटिंग जज की कमिटी बनाकर इसपर निर्णय लेने की जरूरत है।


इसके आलावा उन्होंने कहा कि, नीतीश कुमार विपक्षी एकता की मुहीम पर निकले हुए हैं तो ये अच्छी बात है। लेकिन, सबसे बड़ा सवाल है कि विपक्ष एकजुट नहीं है। विपक्ष पहले से ही कांग्रेस के नेतृत्व में एकजुट है। देश में वर्तमान में जो राजनीतिक माहौल है उसके हिसाब है किसी को एकजुट करने की जरूरत नहीं है। विपक्ष में सभी लोग पहले से ही एकजुट है।