बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
24-Dec-2022 09:23 AM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा में डेरी फॉर्म के संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब वह दूध का हिसाब कर रहा था। बदमाशों ने संचालक को घर में घुसकर गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। घटना जिले के बसनही थाना क्षेत्र के तमकुल्हा, वार्ड नंबर 9 की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।
मृतक की पहचान 44 साल के अनमोल उर्फ विनोद यादव के रूप में हुई, जो जिले के बसनहीं थाना क्षेत्र के तमकुल्हा वार्ड नं 9 का रहने वाला था। बताया जाता है कि बीते कल देर रात जब अनमोल यादव अपने घर पर दूध का हिसाब कर रहा था उसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। इधर, घटना को लेकर परिजनों द्वारा तुरंत थाना को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
मृतक के परिजन राजकांत यादव का कहना है कि देर शाम अनमोल यादव अपने घर पर दूध का हिसाब कर रहे थे। उसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर फरार हो गया। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि गोली किसने और क्यों मारी है। वहीं, इस घटना को लेकर बसनहीं थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि घटना घटी है। देर रात सुधा डेरी फॉर्म के संचालक अनमोल यादव उर्फ बिनोद यादव की देर रात अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।