Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
19-May-2024 09:19 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार की पांच संसदीय सीटों हाजीपुर, सारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर और मधुबनी में कल 20 मई को पांचवें चरण का मतदान होने जा रहा है। सोमवार की सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। पांचवे चरण के लोकसभा चुनाव से एक दिन पूर्व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट करके पीएम मोदी पर हमला बोला है। लालू ने कहा कि पांचवे चरण तक देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी की 𝟓 बातें साफ़ साफ़ समझ चुकी है।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने उन पांच बातों की चर्चा की। जिसमें पहली बात यह है कि सच क्या सच का बाप भी आ जाए तो मोदी जी से सच नहीं उगलवा सकता है। वही दूसरी बात जनता से झूठ बोलने में मोदी जी को परम आनंद की अनुभूति होती है। वही लालू ने नरेंद्र मोदी के लिए तीसरी बात यह कही कि जनता के मुद्दों पर बात करने से मोदी जी का कलेजा काँप जाता है।
चौथी बात देश को गुमराह करने तथा समाज में अफवाह, नफरत एवं भ्रम फैलाने में मोदी जी को मज़ा आता है वही पांचवी बात देश को महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी की अग्नि में झोंकने से मोदी जी को प्रसन्नता मिलती है। पांचवे चरण के मतदान से पूर्व लालू प्रसाद यादव ने इन पांच बातों का जिक्र किया।