ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / सुबोधकांत के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा.. पीएम के खिलाफ ऐसा बयान स्वीकार...

सुबोधकांत के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा.. पीएम के खिलाफ ऐसा बयान स्वीकार नहीं

20-Jun-2022 04:01 PM

DESK: अग्निपथ योजना के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला है. कांग्रेस पार्टी के सत्याग्रह में पार्टी के नेता सुबोधकांत सहाय ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपतिजनक बयान दिया है. उन्होंने दिल्ली में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी की तुलना हिटलर से की है. इधर, सुबोधकांत सहाय के इस बयान को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं।


झारखण्ड की राजधानी रांची से 3 बार के विधायक सुबोधकांत सहाय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र का नाम लेते हुए कहा कि “मुझे तो लगता है कि हिटलर का सारा इतिहास इसने पार कर लिया। हिटलर ने भी ऐसी ही एक संस्था बनाई थी, उसका नाम था खाकी। सेना के बीच में उसने बनाया था। मोदी हिटलर की राह चलेगा, तो हिटलर की मौत मरेगा। ये याद रखो। ये देश कांग्रेस पार्टी के शहीदों की परंपरा की पार्टी है.”


प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के खिलाफ कंग्रेस विधायक सुबोधकांत सहाय के आपत्तिजनक बयान पर भाजपा ने जोरदार विरोध जताया है. भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला कहा ने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी स्वीकार नहीं किया जायेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने जानबूझ कर अपने नेताओं से इस तरह की बयानबाजी कराई है. सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने ही उन्हें इस तरह से अपमानजनक टिप्पणियां करने के लिए उकसाया है।“


सुबोधकांत सहाय के बयान के बाद कांग्रेस बैकफूट पर नजर आ रही है. कांग्रेस आलाकमान की ओर से अब तक इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है. ऐसे में एक ओर प्रवर्तन निदेशालय राहुल गांधी से पूछ-ताछ कर रही है. तो दूसरी ओर अपने नताओं के बयान पर फंसती नजर आ रही है. ऐसे में देखना काफी दिलचस्प होगा कि सुबोधकांत सहाय के बयान को कांग्रेस पार्टी कैसे डिफेंड करती है.