कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति
18-Dec-2021 10:31 AM
By Tahsin Ali
PURNEA : इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है पूर्णिया से, जहां सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग शहर के भट्टा बाजार में हुई है. घटना सहायक खजांची थाना क्षेत्र के भट्टा बाजार सब्जी मंडी की है, जहां असीम चंद्रपाल नाम के किराना व्यवसाई पर सुबह 7:00 बजे दुकान खोलने के तुरन्त बाद ही अज्ञात अपराधी ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. गोली असीम के पेट में लगते हुए निकली है. इस दरमियान असीम और अपराधी के बीच झड़प भी हुई.
घटना के संबंध में घायल असीम ने बताया कि सुबह 7:00 बजे दुकान खोला ही था, एक शख्स मास्क लगाकर दुकान पहुंचा. चूरा का दाम पूछ कर मोबाइल में व्यस्त हो गया. असीम ने जब सुबह दुकानदारी के साफ सफाई का हवाला दिया तो असीम पर अज्ञात ने बंदूक तान दी और पैसे की मांग करने लगे. इस दरमियान असीम ने जब विरोध किया तो उन पर गोलियां दाग दी. असीम ने हिम्मत दिखाते हुए अपराधी को पटखनी ने दे दी. लेकिन तब तक हाथापाई के दरमियान घायल असीम ज्यादा देर तक संभाल नहीं पाए और अपराधी वहां से जान बचाकर फरार होने में कामयाब हुआ.
घटना की सूचना मिलते ही सहायक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. इस दरमियान एक संदिग्ध को भी पुलिस ने खदेड़ा. लेकिन वो भी भागने में सफल रहा. घटनास्थल पर दो गोलियां जमीन पर बिखरी पड़ी थी. जबकि एक खोखा भी बरामद हुआ है.