ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल

Home / news / सुबह-सुबह लालू यादव के लिए हवन, RJD ने महामृत्युंजय जाप कर लंबी उम्र...

सुबह-सुबह लालू यादव के लिए हवन, RJD ने महामृत्युंजय जाप कर लंबी उम्र की दुआ मांगी

08-Jul-2022 11:12 AM

By Tahsin Ali

PURNIA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत में भले ही सुधार आई हो, लेकिन उनके समर्थक लगातार लालू के लिए पूजा-पाठ कर रहे हैं। इसी बीच बिहार के पूर्णिया जिले से एक खबर सामने आई है, जहां लालू यादव के लिए नवीन नगर स्थित युवा राजद कार्यालय में युवा राजद के कार्यकर्ताओं ने महामृत्युंजय जाप और हवन कर लालू के लंबी उम्र की दुआ मांगी और जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। 



सीमांचल के प्रख्यात आचार्य तिवारी बाबा ने बताया कि इस यज्ञ के माध्यम से लालू यादव के स्वास्थ के लिए दुआएं मांगी गई है। उम्मीद है कि वो जल्द से जल्द स्वस्थ होकर सबके बीच लौटेंगे। युवा राजद के जिला अध्यक्ष ने बताया कि गरीबों के मसीहा लालू यादव के लिए सभी युवा कार्यकर्ताओं ने आज हवन किया है, ताकि वो जल्द से जल्द स्वस्थ होकर सभी के बीच लौटे। 



हालांकि, अब लालू प्रसाद यादव के हेल्थ को लेकर घबराने वाली कोई बात नहीं है। लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती ने लालू की मुस्कुराती हुई तस्वीर शेयर की है, जिसमें लालू कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं। उन्होंने लोगों से ये भी अपील की है कि भ्रामक ख़बरों पर ध्यान न दें। फिलहाल लालू प्रसाद यादव की तबीयत में काफी सुधार आया है।