बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर
18-Aug-2023 10:46 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यह कहते हैं कि राज्य में क्राइम कंट्रोल है। सीएमके इन बातों में कितनी सच्चाई है वह लगातार राज्य में बढ़ रहे अपराधिक मामलों से खुद नजर आ जाते हैं। बिहार में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं ना कहीं से गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती। इसी कड़ी में ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आया है जहां सुबह-सुबह है सरपंच के घर पर फायरिंग की गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक़, जिले में बेखौफ बदमाशों ने सरपंच के घर पर फायरिंग की है। गनीमत है कि, इस घटना में कोई भी घायल नहीं बताया जा रहा है। लेकिन, इस घटना का पूरा वाकया सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल कयाम हो गया है। आस - पास के लोगों में इस घटना को लेकर काफी चर्चा की जा रही है।
बताया जा रहा है कि, सितंबर 2022 में तेघड़ा थाना क्षेत्र के घनकौल पंचायत के सरपंच मीना देवी के घर पर चढ़कर बदमाशों ने एक बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जबकि दूसरे बेटे को गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले का आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से फरार है। इस घटना के बाद पुलिस के द्वारा सरपंच के घर पर सुरक्षा गार्ड तैनात किया गया था। लेकिन, सबकुछ समान्य होने पर सुरक्षा गार्ड हटा लिया गया था। जिसके बाद अब आज अहले सुबह बाइक पर सवार तीन बदमाश सरपंच के घर पर पहुंचे और धमकाने डराने के लिए 5 राउंड फायरिंग की। फायरिंग कर रहे बदमाशों की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गया।
इधर, सीसीटीवी फूटेज के अनुसार बाइक सवार तीन युवक अपना चेहरा ढक के सरपंच के घर के पास पहुंचा और बाईक से उतरकर फायरिंग कर फरार हो गया। घटना की सूचना तेघरा थाना पुलिस को दी गई है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल से तीन खोखा को बरामद किया है और पूरे मामले की जांच कर रही है। इस मामले में एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बदमाशों को चिन्हित कर गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं सुरक्षा गार्ड मामले को लेकर एसपी ने कहा कि, हर 6 महीने में गार्ड को बदल दिया जाता है। वहां एक हवलदार की तैनाती थी। इस मामले में भी सुरक्षा गार्ड से पूछताछ की जा रही है।