Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर
20-Sep-2023 10:42 AM
By Ganesh Samrat
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई दिनों के बाद आज अहले सुबह सचिवालय पहुंचे। सीएम सचिवालय पहुंचे हैं सीधे अपने चेंबर में गए और वहां की वस्तुस्थिति का जाएगा लिया। इसके बाद सीएम के आगमन की सुचना पाते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, सीएम के सुबह - सुबह औचक निरिक्षण में कई अधिकारी मौके से गायब नजर आए।
दरअसल, सीएम नीतीश आज अहले सुबह मुख्यमंत्री आवास से निकलकर अचानक से सचिवालय पहुंच गए। सीएम में सचिवलाय आने की सुचना से ही अधिकारियों में हड़कंप का माहौल कायम हो गया। सीएम ने सचिवालय से संचालित सभी विभागों के कर्मियों और अधिकारियों के कैबिन का निरिक्षण किया। इस दौरान कई अधिकारी अपने जगह से गायब मिले। इसके बाद सीएम सीधे अपने केबिन में पहुंचे और फिर वहां विभागीय कार्यों का जायजा लिया। उसके बाद सीएम फिलहाल सचिवालय में ही मौजूद हैं।
मालूम हो कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार एक्शन में नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि सीएम सुबह 9:30 बजे ही वह पुराना सचिवालय पहुंच गए। नीतीश कुमार पुराना सचिवालय पहुंचकर अपने अधिकारियों की उपस्थिति का जायजा लिया। सीएम ने पुराना सचिवालय के कैबिनेट सचिवालय, वित्त विभाग, सामान्य प्रशासन समेत कई विभागों में घूम -घूम कर कर्मचारी और अधिकारियों की हाजरी का जायजा लिया है। सीएम के निरीक्षण की खबर सुनकर सचिवालय कर्मियों में अफरा- तफरी की स्थिति रही।
आपको बताते चलें कि, हाल के दिनों कई दफे सीएम नीतीश कुमार अधिकारियों और नेताओं से मिलने बिना बताए उनके आवास या ऑफिस में पहुंच जाते हैं। कुछ दिन पूर्व ही नीतीश कुमार एक कार्यक्रम से लौटते समय अचानक से जदयू के पटना स्थित मुख्यालय का दौरा किया था। उस दौरान जदयू अध्यक्ष ललन सिंह वहां नहीं थे। हालांकि, नीतीश जब वापस निकलने लगे तो ललन सिंह की गाड़ी ऑफिस परिसर में प्रवेश किया। इस पर नीतीश ने उन्हें बताया कि वे यहां से गुजर रहे थे तो आज ऑफिस में देखने चले आए कि कौन- कौन है।