25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
09-Aug-2024 07:33 AM
By First Bihar
DESK : भारत में आज यानी शुक्रवार को सुबह-सुबह धरती कांपी है। भारत के सिक्किम में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, सिक्कम में सुबह 6 बजकर 57 मिनट पर सोरेंग में भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई है। फिलहाल, इस भूकंप में किसी के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
मिली जानकारी के मुताबिक , सिक्किम के सोरेंग में आज सुबह 06:57 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 बताया गया है। यह झटके न सिर्फ सिक्किम बल्कि किशनगंज, सिलीगुड़ी में भी महसूस किए गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो उन्होंने भूकंप के झटके को अच्छे से महसूस किया। उनके घर की चीजें हिलने लगीं। भूकंप के झटके महसूस होते ही वे घरों से बाहर की ओर भागने लगे और लोग सड़कों पर आ गए।कुछ लोगों की नींद ही भूकंप के झटके से खुली। फिलहाल, अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार को भूकंप के जोरदार झटकों से जापान हिल गया था। जापान के दक्षिणी तट पर बृहस्पतिवार को भूकंप के तगड़े झटके महसूस किये गये जिससे तीन लोग घायल हो गये।भूकंप के कारण सुनामी की चेतावनी जारी करनी पड़ी. स्थानीय निवासियों से समुद्र तट से दूर रहने का आग्रह किया गया।