ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / सुबह सवेरे बाइक सवार बदमाशों ने ठेकेदार को मारी गोली, इलाके में सनसनी

सुबह सवेरे बाइक सवार बदमाशों ने ठेकेदार को मारी गोली, इलाके में सनसनी

28-Jun-2022 10:15 AM

By Ajit Kumar

JEHANABAD: बड़ी खबर जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के श्याम नगर मोहल्ले से आ रही है, जहां मंगलवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने एक ठेकेदार को गोली मार दी। घटना के बाद ठेकेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। 


ठेकेदार रविंद्र कुमार हर दिन की तरह आज भी जहानाबाद एरोड्रम से मॉर्निंग वॉक कर अपने घर श्याम नगर लौट रहे थे। इसी दौरान चर्च के पास पीछे से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गये। आसपास के लोगों ने घायल रविंद्र कुमार को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों के द्वारा इलाज किया जा रहा है। 


दिनदहाड़े गोली बारी की इस घटना के बाद इलाके में चारों तरफ सनसनी फैल गई है। सदर अस्पताल में उसे देखने के लिए भीड़ जुट गई है। घटना की सूचना पाकर स्थानीय नगर थाना की पुलिस भी पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने में जुट गई है। गोलीबारी की घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।