रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड
27-Nov-2019 11:22 AM
MUMBAI: बड़ी खबर मुंबई से है, जहां स्टंट के दौरान एक हादसे में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की जान बाल-बाल बच गई. काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली.
खबर के मुताबिक वरुण धवन इन दिनों अपने पिता डेविड धवन के निर्देशन में बन रही फिल्म 'कुली नंबर वन' की शूटिंग पुणे के बाहरी इलाकों में कर रहे हैं. यह फिल्म 1995 में आई गोविंदा स्टारर फिल्म की रीमेक है. इस फिल्म के शूटिंग के दौरान वरुण धवन एक कार में बैठ कर शूट कर रहे थे और उनकी कार को खड़ी चट्टान से उल्टा लटकना था. तभी शूट के दौरान क्लोजअप शॉट्स देने के लिए गाड़ी के अंदर बैठे तभी रियल शॉट के वक्त कार का दरवाजा अटक गया और बंद हो गया. लटकती कार में वरुण धवन फंस गए और कई बार कोशिश करने पर भी दरवाजा नहीं खुला. जिसके बाद मौके पर उपस्थित सभी लोग परेशान हो गए. बड़ी मुश्किल से लटकती कार से वरुण धवन को बचाया गया. इस दौरान सभी की सांसे अटकी रही.
खबर के मुताबिक "वरुण धवन पूरे घटनाक्रम के दौरान काफी शांत बने रहे. दिक्कत इसलिए भी हो रही थी क्योंकि गाड़ी किनारे पर लटकी हुई थी. हालांकि आखिरकार स्टंट कॉर्डिनेटर वरुण को सुरक्षित निकाल पाने में कामयाब रहे."