ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

स्टूडेंट के साथ फरार हुई मैडम, 4-4 घंटे पढ़ाती थी ट्यूशन, घर पर अकेले बुलाकर देती थी ज्ञान

05-Jun-2021 02:50 PM

DESK : गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक महिला टीचर 17 साल के स्टूडेंट के साथ फरार हो गई है. स्टूडेंट के साथ फरार हुई मैडम छात्र की क्लास टीचर भी है और उसे घर पर बुलाकर भी होम ट्यूशन देती थी. मामला सामने आने के बाद पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है.

news image


घटना हरियाणा के पानीपत की है, जहां एक महिला टीचर अपने छात्र को लेकर फरार हो गई. बताया जा रहा है कि महिला शिक्षक छात्र को अकेले में अपने घर पर बुलाती थी और उसे चार-चार घंटा पढ़ाती थी. लापता छात्र के पिता ने पुलिस में इस घटना की शिकायत की है. उन्होंने पुलिस को बताया कि 29 मई की दो बजे उनका बेटा मैडम के घर ट्यूशन पढ़ने गया था लेकिन तब से वह लौट कर नहीं आया. 


लड़के के पिता ने बताया कि उन्होंने अनहोनी की आशंका में जब मैडम के बारे में पता लगाया गया तो मालूम चला कि मैडम तलाकशुदा है और वह भी घर से लापता है. दोनों गायब थे. इसपर लड़के के पिता ने बताया की महिला अपने पति से तलाक लेने के बाद मायके आकर ही रहती थी और उनके बच्चे के स्कूल में पढ़ाती थी. 


news image


बताया जा रहा है कि पानीपत की देशराज कॉलोनी में रहने वाली ये महिला टीचर एक निजी स्कूल में पढ़ाती है. महिला छात्र की क्लास टीचर भी है. नाबालिग छात्र पिछले 2 सालों से टीचर के घर पर ट्यूशन पढ़ने जाता था. लॉकडाउन में स्कूल बंद होने पर मैडम रोज लड़के को चार-चार घंटे घर पर अकेले पढ़ाती थी. महिला ट्यूशन टीचर की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है. जबकि छात्र महज 17 साल का नाबालिक है. 


news image


घटना प्रकाश में आने के बाद पानीपत की पुलिस ने इस मामले में फ़ौरन कार्रवाई की और दोनों की तलश तेज कर दी. पुलिस को तुरंत सुराग मिल गया. दरअसल पानीपत पुलिस ने साइबर सेल की मदद से महिला टीचर को नाबालिग लड़के के साथ पकड़ लिया. जब दोनों भागे थे तब दोनों का मोबाइल बंद था. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस दोनों ने पूछताछ करने में जुट गई है. पुलिस ने बताया है कि मामले में संबंधित लोगों से भी पूछताछ की जाएगी.