गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
15-Jan-2023 03:33 PM
LAKHISARAI : हिंदी फिल्मों में अक्सर ऐसा देखने या सुनने को मिला होगा की प्यार जाती, धर्म, समुदाय और आयु की परवाह नहीं करता है। यह कभी भी किसी भी आयु में किसी से भी हो जाता है। अब ऐसा ही कुछ बिहार के लखीसराय से देखने को मिला है। यहां एक टीचर को अपनी ही स्टूडेंट से प्यार हो गया। टीचर अपने स्टूडेंट के मोहब्बत में इस कदर पागल हुआ कि इसके वजह से उसने अपनी पत्नी और बच्चों से भी खुद को दूर कर लिया।
दरअसल, बिहार के लखीसराय जिले के बडहिया वार्ड नंबर 14 निवासी गौतम भारती पर अपनी ट्यूशन की छात्रा को भगाने का आरोप है।आरोपित शिक्षक बड़हिया शिक्षांचल के प्राथमिक विद्यालय काली स्थान लक्ष्मीपुर में सहायक शिक्षक के तौर पर नौकरी करता था। इस दौरान उसे अपने ही स्टूडेंट से प्यार हो गया। इतना ही नहीं लड़की भी टीचर के साथ उसकी बातों में आकर प्यार करना शुरू कर दी। इसके बाद 17 अगस्त 22 को वह छात्रा को लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि, शिक्षक गौतम भारती 11वीं की एक छात्रा को ट्यूशन पढाता था। इसी दौरान छात्रा से उसे प्रेम हो गया। जबकि यह टीचर पहले से शादीशुदा है। उसे एक पुत्र भी है।
इधर, इस घटना के बाद लड़की के घरवालों ने टीचर के ऊपर एफआईआर दर्ज करवाया। जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा। जिसके बाद अपनी लोक-लाज के कारण शिक्षक ने जेल के अंदर ही खुदकशी का प्रयास किया है। बताया जा रहा है कि आत्महत्या की कोशिश के दौरान शिक्षक गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई है। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया।