ब्रेकिंग न्यूज़

पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत

Home / news / स्थानीय निकाय के विधानपरिषद का चुनाव लड़ेगी आरजेडी, बनाई जा रही है खास...

स्थानीय निकाय के विधानपरिषद का चुनाव लड़ेगी आरजेडी, बनाई जा रही है खास रणनीति

07-Jan-2022 05:03 PM

PATNA : स्थानीय निकाय के विधानपरिषद चुनाव को लेकर आरजेडी इस बार खास तैयारी कर रही है। आरजेडी विधानपरिषद का चुनाव इस बार पूरे दमखम के साथ लड़ने की तैयारी में है। बिहार विधानसभा के बाद अब पार्टी विधानपरिषद में अपनी ताकत को बढ़ाने की रणनीति बना रही है। इसी मामले को लेकर शुक्रवार को राबड़ी देवी के आवास पर खास चर्चा की गई।


तेजस्वी यादव और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में राबड़ी देवी के आवास पर बैठक की गई। इस बैठक में आरजेडी के राज्यसभा सांसद अशफाक करीम भी शामिल हुए। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए डॉक्टर करीम ने बताया कि पार्टी और संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई। 


बिहार विधानपरिषद के लिए होने वाले चुनाव को लेकर चर्चा की गई इस बार निकाय चुनाव में जिस तरह से आरजेडी से जुड़े हुए लोगों की जीत हुई है उससे पार्टी में काफी उत्साह है और पार्टी चाहती है कि इस बार खुले तौर पर विधानपरिषद का चुनाव लड़ा है। जिलापरिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में आरजेडी के लोगों की जीत ने पार्टी को बल दिया है।


बिहार विधानपरिषद में आरजेडी के सदस्यों की संख्या को बढ़ाने के मकसद से इसबार विधानपरिषद चुनाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अशफाक करीम ने बताया कि उम्मीदवारों के चयन पर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है लेकिन आने वाले समय में पार्टी मजबूत उम्मीदवारों के साथ मैदान में उतरेगी और जिस तरह से बिहार विधानसभा के चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी वैसे ही विधानपरिषद के चुनाव में सफलता हासिल करेगी।