बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
04-Feb-2020 04:57 PM
By Jitendra Kumar
MUZAFFARPUR : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने की कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसटीएफ टीम ने एक बड़ी कार्रवाई में हथियारों का जखीरा पकड़ा है. पुलिस ने 500 गोलियों के साथ 4 हथियार स्मग्लरों को अरेस्ट किया है. अपराधियों से पूछताछ की जा रही है.
घटना मुजफ्फरपुर जिले की है. जहां नगर थाना इलाके के बरिया बस स्टैंड से पुलिस ने 4 हथियार तस्करों को अरेस्ट किया है. एसटीएफ टीम में स्मग्लरों के पास से 500 गोलियां भी बरामद किया है. गिरफ्त अपराधियों की पहचान मोतिहारी जिले के रहने वाले बाली आलम और इरशाद आलम के रूप में की गई है.
एसटीएफ टीम की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक दो अन्य अपराधी बेगूसराय के मंसूरचक थाना इलाके के साम्सा गांव की रहने वाली रबीना खातून और मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना इलाके के धन्वा गांव के रहने वाले रवि पांडेय उर्फ़ अमृतेश के रूप में की गई है. एसटीएफ ने बताया कि 7.65 के 400 कारतूस, .315 के 100 कारतूस और 6 मोबाइल के आलावा एक बाइक जब्त की गई है.