ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / STF ने 3 हार्डकोर नक्सलियों को दबोचा, एक AK-47, इंसास और हैंड ग्रेनेड...

STF ने 3 हार्डकोर नक्सलियों को दबोचा, एक AK-47, इंसास और हैंड ग्रेनेड बरामद

23-Feb-2020 08:18 AM

JAMUI : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस निकल कसने की कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में बिहार एसटीएफ को एक बड़ी कामयाबी मिली. एसटीएफ टीम में भारी मात्रा में असलहा और बारूद के साथ 3 हार्डकोर नक्सलियों को अरेस्ट किया. टीम में 11 लाख के इनामी नक्सली प्लाटून कमांडर सिद्धू कोड़ा भी अरेस्ट किया. पुलिस हिरासत में उसकी मौत हो गई है.


एसटीएफ टीम की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इन नक्सलियों के पास से एक एके-47, एक इंसास, एक पुलिस राइफल, एके-47 की 112 गोलियां, इंसास की 16 गोलियां और थ्री नॉट थ्री की 11 गोलियां, एक ग्रेनेड बरामद किया गया है. नक्सली प्लाटून कमांडर सिद्धू कोड़ा को झारखंड के दुमका स्थित एक घर से शनिवार की सुबह गिरफ्तार किया गया था. उसने पुलिस के समक्ष पेट और छाती में दर्द की शिकायत की थी. इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.


जमुई एसपी डॉ. इनामुल हक मेंगनू के मुताबिक सिद्धू द्वारा दी गई सूचना के आधार पर अन्य नक्सलियों की धरपकड़ और हथियारों की बरामदगी के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. एसपी अभियान के नेतृत्व में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल में नक्सली सिद्धू ने पेट और छाती में दर्द की शिकायत की. पुलिस टीम तत्काल उसे लेकर सदर अस्पताल के लिए गई. जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.


चकाई थाना के बरमोरिया पंचायत के निहालडीह गांव निवासी सिद्धू कोड़ा 2001 से नक्सली संगठन में शामिल हुआ था. बिहार-झारखंड के विभिन्न थानों में उस पर तीन दर्जन से भी अधिक नक्सल मामले दर्ज थे. खैरा इलाके में सीआरपीएफ के टू वाइ सी हीरा झा की हत्या के बाद सिद्धू नक्सल जगत में चर्चित हो गया था. इधर, उसकी गिरफ्तारी के बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन के क्रम में चंद्रमंडी थाना के छिड़पत्थर से सुशील हांसदा और चकाई थाना के हिडला से एलियास हेंब्रम को भी गिरफ्तार किया गया है.