BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
09-Sep-2020 07:20 AM
PATNA :बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 की पुनर्परीक्षा आज से शुरू हो रही है और 21 सितंबर तक होगी. इस परीक्षा में कुल परीक्षार्थी 2.47 लाख हैं. सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एक घंटा पहले पहुंचना होगा.
परीक्षा 9 सितंबर से 21 सितंबर के बीच बिहार राज्य के पटना, भोजपुर, नालन्दा, गया, छपरा, वैशाली, मुजफ्फरपुर, औरंगाबाद, दरभंगा, समस्तीपुर, भागलपुर एवं पूर्णियां जिला मुख्यालय में आयोजित होगी. परीक्षा तीन पालियों में सुबह 8 से 10.30 बजे, दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे और शाम 4 से 6:30 बजे तक आयोजित की जाएगी.
अभ्यर्थियों को आवेदन के समय अपलोड किए गये फोटो को डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र पर निर्धारित स्थान पर चिपका कर और सेल्फ अटेस्टेड कर साथ में लाना होगा, जिसे परीक्षा हॉल में जमा करना होगा. सेंटर पर सेनेटाइजेशन के भी खास इंतजाम होंगे. सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है. कैंडिडेट को जूता-मोजा पहन कर केंद्र पर प्रवेश करना वर्जित रहेगा.