अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
29-Jun-2021 01:14 PM
PATNA: शिक्षक नियुक्ति की मांग को लेकर STET अभ्यर्थियों ने आज जमकर हंगामा मचाया। वही इस दौरान शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करने के दौरान अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। STET अभ्यर्थियों के हंगामे पर शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा उन्हें गुमराह किया जा रहा है।
शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि अभ्यर्थियों की पात्रता हमेशा बरकरार रहेगी। STET परीक्षा जितने लोगों ने पास की है वे सभी लोग शिक्षक बहाली के लिए आवेदन देने के लिए हकदार हैं। जो मेरिट लिस्ट निकाला गया था वह पात्रता की मेरिट लिस्ट थी। नियुक्ति की मेरिट लिस्ट नहीं थी। अभ्यर्थी किसी भ्रम के शिकार ना हों और ना ही किसी के बहकावे में आएं।
शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि नियोजन के लिए मेधा सूची बनाई जाएगी तब शिक्षकों की नियुक्ति होगी। जब सांतवें चरण की नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ होगी तब इन अभ्यर्थियों की नियुक्ति होगी। सरकार किसी की अनदेखी नहीं कर रही है। सभी के साथ न्याय हो रहा है। नियोजन इकाई के द्वारा मेधा सूची बनाई जाएगी और शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसलिए अभ्यर्थी किसी भ्रम के शिकार ना हों और ना ही किसी के बहकावे में आएं।