राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस
14-Mar-2022 09:35 PM
ARRAH: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंडल पांडेय को हॉकी खिलाड़ियों के विरोध का सामना करना पड़ा। आरा के रमना स्टेडियम में हेलीपैड बनाए जाने के कारण हॉकी का फाइनल मैच बाधित हो गया जिससे गुस्साएं हॉकी प्लेयर्स ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। स्वास्थ्य मंत्री के सामने ही खिलाड़ी मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे।
गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय हेलीकॉप्टर से आरा-बक्सर एनडीए के एमएलसी उम्मीदवार के नामाकंन में शामिल होने के लिए आरा पहुंचे थे। एनडीए प्रत्याशी राधाचरण साह के नामांकन में कई नेता शामिल हुए। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री संतोष मांझी, दानिश रिजवान ,बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ,पूर्व सांसद मीना सिंह, पूर्व विधायक विजेंद्र यादव समेत एनडीए गठबंधन के कई वरीय नेता भी मौजूद थे।
एमएलसी उम्मीदवार के नामांकन का कार्यक्रम रमना मैदान में रखा गया था। रमना मैदान स्थित वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में हॉकी का राज्य स्तरीय टूर्नामेंट चल रहा था लेकिन स्वास्थ्य मंत्री का हेलीकॉप्टर उतारने के लिए स्टेडियम के बीचों-बीच हेलीपैड का निर्माण करा दिया गया जिसके कारण हॉकी का फाइनल मैच बाधित हो गया ।
जिससे नाराज खिलाड़ियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और नारेबाजी करने लगे। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का हेलीकॉप्टर ने जैसे ही लैंड किया प्लेयर्स हंगामा करने लगे। मौके पर मौजूद सुरक्षाबलों ने स्थिति को नियंत्रित किया जिसके बाद मंगल पांडेय को स्टेडियम के बाहर निकाला गया।