घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत
26-Aug-2022 09:20 AM
DESK : देश के जाने-माने सिंगर केके ने इसी साल दुनिया को अलविदा कह दिया था। 31 मई को कोलकाता में एक लाइव कंसर्ट के दौरान केके की तबीयत बिगड़ी और उन्होंने सबको अलविदा कह दिया। अपने पापा की मौत के बाद अब उनकी बेटी तमारा ने स्टेज की कमान संभाली है। तमारा अपने पापा केके की तरह स्टेज पर आकर लाइव कंसर्ट कर रही हैं। तमारा का पहला लाइव कंसर्ट हुआ है। इस लाइव कंसर्ट के दौरान के केके दोस्त और मशहूर सिंगर शान भी तमारा के साथ नजर आए हैं।
केके की बिटिया तमारा ने अपने पहले लाइव कंसर्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। तमारा ने अपनी तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है.. फर्स्ट गिग, यह एक बेहतरीन एक्सपीरियंस था। उन सभी बेहतरीन कलाकारों का शुक्रिया जो साथ रहे। तमारा ने खास तौर पर शान अंकल का शुक्रिया अदा किया है। तमारा ने अपने पिता के के को याद करते हुए लिखा है.. पापा कहीं मुस्कुरा रहे होंगे, विश्वास नहीं हो रहा जो आज हो रहा है। आज भी प्रार्थना करती हूं कि काश! पापा आप मेरे बीच होते।
आपको याद दिला दें कि मशहूर सिंगर केके का निधन दिल का दौरा पड़ने से हो गया था। एक लाइव कंसर्ट के बाद के केके की तबीयत बिगड़ गई थी। वह अपने सपोर्टिंग स्टाफ के साथ जब कांसर्ट से बाहर निकले उसके बाद उनकी मौत हो गई। केके का जन्म 23 अगस्त 2017 को केरल के त्रिशूर में हुआ था। अपने सिंगिंग कैरियर के दौरान केके ने हिंदी में 200 से ज्यादा बेहतरीन गानों को गाया। इसके अलावा उन्होंने अन्य कई भाषाओं में भी गाने गाए। बंगाली, गुजराती, तेलुगू, मलयालम, तमिल तमाम भाषाओं मैं केके ने ऐसे गीत गाए जो हमेशा याद रखे जाएंगे।