लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
02-Jun-2021 08:52 AM
DESK : शादी-विवाह के सीजन में अक्सर दूल्हा-दुल्हन की नए-नए अंदाज में एंट्री देखने को मिलती है. लेकिन एक दुल्हन का दबंग अंदाज पहली बार देखने को मिला. यहां स्टेज पर चढ़ने से पहले दुल्हन ने रिवाल्वर से हवाई फायरिंग की. फिर दूल्हे को वरमाला पहनाई. दुल्हन का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर दिया है और जांच में जुट गई है. साथ ही, दुल्हन के चाचा के रिवाल्वर का लाइसेंस कैंसिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
मामला उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा स्थित लक्ष्मणपुर गांव का है. वीडियो में नजर आ रही यह दबंग दुल्हन रामनारायण पांडेय की बेटी रूपा है. बताया जा रहा है कि 30 मई को बारात आई थी. स्टेज पर वरमाला के लिए चढ़ने के दौरान रूपा ने अपने चाचा गिरिजा शंकर पांडेय की रिवाल्वर से हवाई फायरिंग की. दुल्हन का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया. दुल्हन की हवाई फायरिंग का यह वीडियो वहां किसी ने शूट कर लिया और फिर इसे वायरल कर दिया.
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस एक्टिव हुई और दुल्हन रूपा पांडेय और चाचा गिरिजा शंकर पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. जेठवारा एसओ संजय पांडेय ने बताया कि जिस रिवाल्वर से फायरिंग हुई थी, उसको सीज कर दिया गया है. अभी फिलहाल चाचा फरार है और दुल्हन अपने ससुराल में है. पुलिस टीम दोनों की गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है. एक टीम को दुल्हन के ससुराल भेजा जा रहा है.