ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

SSP के विवादित बयान पर बोले सुशील मोदी, कहा-वाजपेयी, नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ जैसे अनेक यशस्वी नेतृत्व RSS ने देश को दिये

14-Jul-2022 07:38 PM

PATNA: पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो के विवादित बयान को लेकर बीजेपी हमलावर नजर आ रही है। आरएसएस पर दिए गये बयान को लेकर बीजेपी ने एसएसपी पर कार्रवाई की मांग की है। बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल तो यहां तक कह दिया है कि एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है इसलिए इन्हें बर्खास्त किया जाए। वही अब बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी भी एसएसपी के बयान को लेकर सामने आ गये हैं। आरएसएस क्या है इसके बारे में उन्होंने बताया।


बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व राज्य सभा सांसद सुशील मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर आरएसएस के बारे में बताया है। पटना एसएसपी का बयान आने के बाद उन्होंने ट्वीट करते हुए आरएसएस संगठन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऐसा संगठन है, जो देशप्रेम, उच्च आदर्श और सर्वधर्म समभाव का प्रवर्तन करने में लगभग एक सदी से निष्ठापूर्वक लगा है। जिस संगठन ने अटल बिहारी वाजपेयी, नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह जैसे अनेक यशस्वी नेतृत्व देश को दिये।


दरअसल पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने फुलवारीशरीफ में मार्शल आर्ट और शारीरिक प्रशिक्षण देने की आड़ में चल रहे आतंकी प्रशिक्षण की तुलना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से कर दी। पटना SSP ने कहा कि RSS अपनी शाखा ऑरगेनाइज करती है लाठी की ट्रेनिंग देते हैं। उसी तरह से ये लोग भी शारिरीक प्रशिक्षण के नाम पर यूथ को बुलाकर प्रशिक्षित कर रहे हैं थे। उसी के साथ अपने एजेंडे से यूथ का ब्रेन बॉश कर रहे थे। एसएसपी के इस बयान पर बीजेपी ने हमला बोलते हुए कहा कि अपने इंटेलिजेंस के फेल होने पर इस तरह का बयान जो देता है। ऐसे व्यक्ति को पटना का एसएसपी रहने का कोई औचित्य नहीं है।  


बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि RSS एक राष्ट्रवादी संगठन है जिसकी तुलना पटना एसएसपी ने आतंकवादी संगठन से किया है। उनका मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। आरएसएस एक राष्ट्रवादी संगठन है जो देश प्रेम सिखाता है। देश पर मर मिटने की जज्बा लोगों में पैदा करती है। ऐसा बयान देने वाले अधिकारी को पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। ऐसे अधिकारी पर जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए। इन्हे सार्वजनिक तौर पर माफी मांगना चाहिए। एक राष्ट्रवादी संगठन पर इन्होंने उंगली उठाया है इन्हें एसएसपी क्या सिपाही रहने का अधिकार नहीं है। 


पटना एसएसपी के विवादित बयान के बाद मानवजीत सिंह ढिल्लो शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने चौबीस घंटे के भीतर पूरे मामले पर जवाब मांगा है। एडीजी ने कहा कि आखिर एसएसपी ने ऐसा बयान क्यों दिया? इस बयान को लेकर एडीजी ने पटना एसएसपी से शॉ कोज नोटिस जारी किया है।