BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
10-Oct-2020 03:48 PM
DESK : कमर्चारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है. इच्छुक उम्मीदवार आज से लेकर 4 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर नियुक्त उम्मीदवारों की पोस्टिंग भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में की जाएगी.
इन पदों पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से इंटरमीडिएट या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना जरुरी है. इसके साथ कैंडिडेट्स को इंग्लिश / हिंदी में टाइपिंग आना चाहिए. उम्मीदवारों का चयन कंप्यूट बेस्ड टेस्ट और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. सीबीटी और स्किल टेस्ट में सफल होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वैरीफिकेशन कर नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा.
उम्र की बात करें तो ग्रेड सी के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. वहीं ग्रेड डी के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. विभिन्न वर्ग के उम्मीदवारों को भारत सरकार के नियमानुसार छूट भी प्रदान की जाएगी. जिसके बारे में विस्तृत जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई है. .
आवेदन करने के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स को आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट www.ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन भरना होगा. अन्य किसी भी माध्यम से भेजा गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा. आवेदन करने के लिए SC/ST/PWD/ Women/ ESM कैंडिडेट्स को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा. अन्य सभी कैंडिडेट्स के लिए 100 रूपये का आवेदन शुल्क निर्धारित है.