ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

SSB ने उज्बेकिस्तानी महिला को किया अरेस्ट, पासपोर्ट चेक के दौरान सच आया सामने

22-Sep-2023 01:20 PM

By First Bihar

MADHUBANI : बिहार के सीमांचल इलाको में सिमा सुरक्षा में तैनात पुलिस बालों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां मधुबनी के भारत नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पिपरौन कैंप के एसएसबी जवानों ने इंडो नेपाल बॉर्डर पर एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान उज्बेकिस्तान निवासी मुखब्बत मुरोडोवा के रूप में की गई है।


मिली जानकारी के अनुसार, 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पिपरौन कैंप के पास मुख्य आरक्षी अमर सिंह अन्य एसएसबी जवानों के साथ इंडो नेपाल बॉर्डर  चेक पोस्ट पर ड्यूटी पर तैनात थे। विदेशी महिला भारत से नेपाल की ओर जाते दिखाई दी। लेकिन, महिला देखने से भारतीय नहीं लग रही थी जिससे एसएसबी ने शक के आधार पर उसे रोककर पूछताछ की।


वहीं, उसके बाद पूछताछ में महिला ने अपने मोबाइल में पासपोर्ट दिखाया, लेकिन एसएसबी ने उसके मोबाइल में एक अन्य पासपोर्ट भी देख लिया। दरअसल दोनों पासपोर्ट एक ही नाम का था, लेकिन पासपोर्ट नंबर व वैधता अलग अलग थी। महिला अपना वीजा दिखाने से भी असमर्थ रही। उसके बाद 48वीं वाहिनी जयनगर कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने बताया कि विदेशी महिला के पास से दो अलग अलग संदिग्ध पासपोर्ट पाया गया है। वह महिला वीजा दिखाने में भी असमर्थ रही है। थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि एसएसबी से सुपुर्द कर विदेशी महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है