ब्रेकिंग न्यूज़

School Closed News: बिहार से लेकर दिल्ली तक स्कूलों की छुट्टियां, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट India-South Africa T20: "3 बोरा गेहूं बेचकर आए थे, पैसा वापस करो" चौथा टी20 मैच रद्द होने पर फैंस ने मचाया बवाल Bihar News: पंचायत चुनाव में जनगणना के आधार पर मिलेगा कोटा, पहली बार मल्टी पोस्ट EVM से डाले जाएंगे वोट BSEB 10th & 12th Exam 2026: लड़कों से अधिक लड़कियां देंगी बिहार बोर्ड परीक्षा, इतने लाख से अधिक छात्र देंगे एग्जाम; शेड्यूल जारी Bihar News: आवारा कुत्तों से निपटने के लिए नीतीश सरकार ने कसी कमर, अब बिहार के हर जिले में होगा यह काम Bihar Panchayat Elections 2026: बिहार में पंचायत आम चुनाव दिसंबर 2026 से पहले, चुनाव आयोग ने किया ऐलान; जान लें पूरी डिटेल Sarkari Jobs: 10वीं पास युवाओं को मिल रहा सरकारी नौकरी पाने का मौका, न कोई परीक्षा होगी और न ही कोई साक्षात्कार Bihar News: बिहार देश के पांच सबसे विकसित राज्यों में होगा शामिल, नीतीश कुमार ने अधिकारियों को दिए यह निर्देश RBI Vacancy: रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया में नौकरी पाने का बढ़िया मौका, नहीं होगी कोई लिखित परीक्षा Bihar News: बिहार में पिस्टल सटाकर युवक को दी जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; पुलिस छापेमारी में जुटी

SSB और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 100 KG गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

SSB और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 100 KG गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

25-Aug-2022 03:30 PM

By SAURABH

SITAMARHI: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है जिसके कारण गांजे की मांग बढ़ गयी है। आए दिन भारी मात्रा में गांजा बरामद किया जा रहा है। इस बार सीतामढ़ी में गांजा मिला है। SSB और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 50 लाख का गांजा बरामद हुआ है। 100 किलो गांजे के साथ एक महिला तस्कर पकड़ी गयी है लेकिन पुलिस को देख महिला का पति मौके से फरार हो गया है।


मिली जानकारी के अनुसार सीतामढ़ी भूसे में छुपाकर रखी गई 100 किलो गांजे के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत अंतर्राष्टीय बाजार में 50 लाख आकी गई है। सीतामढ़ी पुलिस और एसएसबी के द्वारा की गई संयुक्त रेड में भूसे में छुपाकर रखे गांजा को बरामद किया है। 


सोनबरसा थाना क्षेत्र के इंदरवा गांव में पुलिस ने एसएसबी के साथ गुप्त सूचना के आधार पर रेड कर महिला को 100 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। महिला तस्कर का नाम रामकली देवी है। बताया जा रहा है कि रामकली अपने पति के साथ मिलकर पड़ोसी देश नेपाल से बड़े पैमाने पर गांजा की तस्करी कर अपने घर में छुपा कर रखी थी। 


अवैध रूप से गांजा का कारोबार को संचालन किया जा रहा था। वही100 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार महिला तस्कर का पति किशोरी राय पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस गिरफ्तार महिला तस्कर से सघन पूछताछ कर रही है। वही इस मामले को लेकर सोनबरसा थाना में केस भी दर्ज किया गया है। फरार महिला तस्कर के पति किशोरी राय के गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस छापेमारी कर रही है।