बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
16-Oct-2021 07:13 PM
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आ रही है। जहां आतंकियों ने बिहार के अरविंद कुमार साह की गोली मारकर हत्या कर दी। अरविंद श्रीनगर के ईदगाह इलाके में गोल गप्पा बेचने का काम करते थे। अरविंद कुमार साह बांका के बाराहाट प्रखंड के पड़घरी के रहने वाले थे।
अरविंद कुमार साह काफी दिनों से श्रीनगर में गोल गप्पा बेचने का काम करते थे। अरविंद का पूरा परिवार श्रीनगर में काफी दिनों से रह रहे थे। आज आतंकियों ने उसे गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए महाराजा हरिसिंह हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
गौरतलब है कि इससे पूर्व भी बिहार के भागलपुर के रहने वाले विरेंद्र पासवान की गोली मारकर हत्या आतंकियों ने कर दी थी। आतंकवादियों ने इस घटना को अंजाम 5 अक्टूबर को दिया था। 11 दिनों के भीतर जम्मू-कश्मीर में दो बिहारियों की हत्या आतंकियों द्वारा कर दी गयी है।
दूसरी घटना में आतंकियों ने पुलवामा में सगीर अहमद नामक एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। सगीर यूपी का रहने वाला था जो कारपेंटर का काम करता था। पुलवामा के ही काकापोरा में सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला भी किया गया। घटना के बाद सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे और इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इलाके में सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है। 2 अक्टूबर से अब तक आतंकवादियों ने कश्मीर में 8 आम नागरिकों की हत्या कर दी है।
कश्मीर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि श्रीनगर के ईदगाह इलाके में आतंकवादियों ने एक गैर-स्थानीय विक्रेता अरविंद कुमार की हत्या कर दी है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस घटना पर दुख जताया है।
उमर अब्दुल्ला ने अपने ट्विटर पर यह लिखा कि "आज श्रीनगर में आतंकी हमले में स्ट्रीट वेंडर अरविंद कुमार की हत्या की कड़ी निंदा करते हैं। यह एक नागरिक को इस तरह निशाना बनाए जाने का एक और मामला है। अरविंद कुमार कमाई की तलाश में श्रीनगर आया था और उनकी हत्या कर दी गई। यह घोर निंदनीय है।''


बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...