Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
07-Aug-2020 09:15 PM
PATNA : सृजन घोटाले के तीन साल पूरे होने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी को बधाई दी है। तेजस्वी यादव ने सियासी तंज कसते हुए इन दोनों नेताओं पर जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा है कि 3300 करोड़ के सृजन घोटाले की तीसरी वर्षगाँठ पर मुख्यमंत्री नीतीश जी और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी जी को बधाई। 3 साल की CBI जाँच, बीच में जाँचकर्ताओं का तबादला, मुख्य आरोपी अभी भी फ़रार, 3300 करोड़ की कोई वसूली नहीं। नीतीश जी, बताए सरकारी खजाने का ये 3300 करोड़ कौन लौटाएगा?
कोरोना टेस्टिंग पर निशाना
तेजस्वी यादव ने बिहार में कोरोना का हालात को लेकर भी निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि जाँच के नाम पर बिहार सरकार लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है। वास्तविक संक्रमित लोगों की जाँच नहीं और जिन्होंने जाँच ही नहीं कराई उनकी कागजों पर संख्या बढ़ाने के लिए फर्ज़ी जाँच। अब फर्ज़ी आँकड़ो से नीतीश कुमार कोरोना से लड़ेंगे।
तेजस्वी विधानसभा चुनाव के पहले नीतीश सरकार पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। वह चुनाव के सृजन घोटाले कि चर्चा कर बिहार की जनता को नीतीश सरकार की कमजोर कड़ी की याद दिलाना चाहते हैं।