ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई

Home / news / सृजन घोटाले में को-ऑपरेटिव बैंक के अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता गिरफ्तार, CBI की...

सृजन घोटाले में को-ऑपरेटिव बैंक के अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता गिरफ्तार, CBI की बड़ी कार्रवाई

25-Aug-2022 12:09 PM

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां सृजन घोटाले में को-ऑपरेटिव बैंक के अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता को CBI ने किया गिरफ्तार। कल ही इस घोटाले में कई लोगों की संलिप्त का खुलासा हुआ था, जिसके बाद आज सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। 



सीबीआई लगातार मामले से जुड़े तमाम पहलुओं की जांच कर रही थी और अब साक्ष्य के आधार पर ये अरेस्टिंग की गई है। आपको बता दें, सीबीआई की छपेमारी तेज़ हो गई है। इसी क्रम में अशोक कुमार को अरेस्ट किया गया है। उन्हें सदर अस्पताल में जांच के लिए लाया गया है, जिसके बाद सीबीआई कोर्ट में उन्हें पेश किया जाएगा। 



आपको बता दें, सीबीआई कोर्ट ने पहले ही आदेश जारी कर निर्देश दिया था कि सृजन घोटाला मामले में जुड़े सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। दरअसल, सीबीआई की ये रेड बुधवार से ही चल रही है। कई अन्य जिलों में भी सीबीआई की दबिश हुई है और भागलपुर जिले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए को-ऑपरेटिव बैंक के अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।


बताते चलें कि 900 करोड़ रुपए का सृजन घोटाला 2017 में उजागर हुआ था। तब से लेकर आज तक कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही कई लोगों के अवैध संपत्ति को सरकार ने जप्त भी किया। इसी बाबत आज बांका के कॉपरेटिव बैंक के अधिकारी अशोक कुमार अशोक को भी सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है और मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया था।